टिकट विवाद बन गया मौत...नेवी अफसर की पत्नी को TTE ने चलती ट्रेन से फेंका, यूपी से आई सनसनीखेज वारदात

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के इटावा में पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट 04089 ट्रेन से दिल्ली जा रही नेवी ऑफिसर की पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
ticket-dispute-turns-tragic-tte-throws-navy-officers-wife-from-moving-train
अस्पताल में शव के साथ पुलिस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा में पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट 04089 ट्रेन से दिल्ली जा रही नेवी ऑफिसर की पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। GRP थाने में TTE के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि ट्रेन में कहासुनी के बाद TTE ने उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

बुधवार को महिला का शव साम्हो-भरथना रेलवे लाइन पर पटरी पर मिला था, जिसे पहले तो सामान्य हादसा माना जा रहा था। लेकिन जब जांच शुरू हुई तो मामला कुछ और ही निकला। परिवार की शिकायत पर GRP इटावा ने ट्रेन में तैनात TTE के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

परिवार के मुताबिक, कानपुर देहात के भोगनीपुर के अहरौलीशेख की रहने वाली 32 साल की आरती यादव के पति अजय यादव नेवी में मुंबई में पोस्टेड हैं, लेकिन अभी स्पेशल ट्रेनिंग पर चेन्नई में हैं। पति के कहने पर वह इलाज के लिए अकेले दिल्ली आई थीं। वह अक्सर दिल्ली आती-जाती थी, लेकिन इस बार जल्दबाजी में वह दूसरी ट्रेन में रिज़र्वेशन होने के बावजूद पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में चढ़ गई।

TTE ने ट्रेन से दिया धक्का!

इसी ट्रेन में टिकट को लेकर कोच में TTE संतोष से उसकी बहस हुई। कॉलर ने इसकी सूचना रेलवे को दी। परिवार का आरोप है कि टिकट का झगड़ा इतना बढ़ गया कि TTE ने गुस्से में आरती को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। मौके पर मिले सुरागों ने उनके शक को और बढ़ा दिया।

कैसे हुआ हत्या का अंदेशा?

गुरुवार सुबह जब परिवार मौके पर पहुंचा तो पता चला कि आरती का पर्स लाश मिलने की जगह से करीब चार किलोमीटर दूर मिला था। उसके मोबाइल फोन की लोकेशन भी अलग बता रही थी। मतलब, मोबाइल फोन जहां लाश मिली थी, वहां कहीं और मिला था और पर्स कहीं और।

परिवार ने सवाल उठाया कि अगर यह नॉर्मल हादसा होता तो सामान तीन अलग-अलग जगहों पर कैसे बिखरा हो सकता था। यह साफ तौर पर बाहरी दखल लड़ाई या धक्का-मुक्की की ओर इशारा करता है। इस मामले के बारे में CO GRP उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शुरुआती मेमो में कहा गया था कि मौत गिरने से हुई है, लेकिन परिवार के आरोपों को देखते हुए TTE के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया जा रहा है और जांच शुरू कर दी गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com