Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस वर्ष 57.70 लाख मीट्रिक टन से अधिक की हुई धान की खरीद, 99 फीसदी किसानों को किया गया भुगतान

अन्नदाता किसानों को योगी का साथ पसंद है। किसानों के साथ की बदौलत योगी सरकार ने धान खरीद में अपना पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले वर्ष की अपेक्षा खरीफ क्रय वर्ष 2024-25 में 3.90 लाख मीट्रिक टन अधिक धान की खरीद हुई।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Mar 13, 2025 | 06:36 PM

सीएम योगी ( फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: अन्नदाता किसानों को योगी का साथ पसंद है। किसानों के साथ की बदौलत योगी सरकार ने धान खरीद में अपना पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले वर्ष की अपेक्षा खरीफ क्रय वर्ष 2024-25 में 3.90 लाख मीट्रिक टन अधिक धान की खरीद हुई। पिछले वर्ष 53.80 लाख मीट्रिक टन धान खरीद हुई थी, जबकि इस वर्ष यह बढ़कर 57.70 लाख मीट्रिक टन से अधिक हो गई।

वहीं योगी सरकार ने 99 फीसदी से अधिक किसानों को भुगतान भी कर दिया। यह आंकड़ा 13326 करोड़ से अधिक का है। धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये व ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया था। गत वर्ष से इस वर्ष किसानों को 117 रुपये प्रति कुंतल अधिक एमएसपी दिया गया।

57 लाख 70 हजार मीट्रिक टन से अधिक हुई धान की खरीद

सम्बंधित ख़बरें

सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम

‘ए फॉर आतंकवाद, अतीक और अखिलेश…’, भाजपा नेता संगीत सोम ने दिया विवादित बयान; अखिलेश यादव पर साधा निशाना

विकास निधि के बंटवारे पर तीखी नोकझोंक, नासिक मनपा की महासभा में भाजपा और शिंदे गुट के बीच आरोप-प्रत्यारोप

बंगाल चुनाव: ममता के समर्थन में अखिलेश यादव, सोशल मीडिया के जरिए दिया नारा; लिखा- दीदी हैं, दीदी रहेंगी

वर्ष 2024-25 के लिए धान की बेतहाशा खरीद की गई। आठ लाख किसानों से 5770671.09 मीट्रिक धान की खरीद हो चुकी है। पिछले वर्ष (2023-24) तक इस अवधि तक 5380032.83 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 3.90 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद की जा चुकी है।

सरकार ने किसानों को किया 13326 करोड़ से अधिक का भुगतान

योगी सरकार की देखरेख में धान खरीद तेजी से हुई। प्रदेश के 4339 क्रय केंद्रों पर 7,98,731 किसानों से 5770671.09 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इस एवज में सरकार द्वारा किसानों को 13326.357 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान भी कर दिया गया है। यानी किसानों को कुल 99.537 फीसदी से अधिक भुगतान किया गया है। किसानों को धान खरीद का निरंतर भुगतान किया जा रहा है।

धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये की दर से भुगतान

सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये व ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल तय किया था। किसानों को धान की उतराई, छनाई व सफाई की मद में 20 रुपये प्रति कुंतल की दर से प्रतिपूर्ति भी की गई। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 4339 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस वर्ष बटाईदार किसानों द्वारा भी पंजीकरण-नवीनीकरण कराते हुए धान की बिक्री की गई।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिमी यूपी व पूर्वी यूपी के इन जनपदों में हुई धान खरीद

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली अक्टूबर से 31 जनवरी तक धान खरीद हुई थी। पश्चिमी यूपी के बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, झांसी तथा लखनऊ संभाग के हरदोई, सीतापुर व लखीमपुर खीरी में भी धान खरीद की गई। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से धान खरीद प्रारंभ हुई थी, जो 28 फरवरी तक चली। पूर्वी उप्र के अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन, आज़मगढ़, वाराणसी, विंध्याचल, प्रयागराज, कानपुर, चित्रकूट व लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव जनपद में सुचारू रूप से धान खरीद हुई।

This year 5770 lakh metric tonnes of paddy was purchased in up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2025 | 06:36 PM

Topics:  

  • BJP
  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.