Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी में आ पहुंचा आखिरी दौर, मोदी और सपा मुखिया अखिलेश की होगी परीक्षा

  • By दिपक.पांडे
Updated On: Mar 06, 2022 | 08:12 PM

File Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

– राजेश मिश्र

लखनऊ : यूपी (UP) में दो महीनों से चल रही सत्ता की जंग अब निर्णायक मोड़ पर आ पहुंची हैं। पश्चिमी जिलों से शुरु हुआ उत्तर प्रदेश विधानसभा के मैराथन चुनावों का सातवां  और आखिरी चरण सोमवार को मतदान के साथ समाप्त होगा। आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र (Parliamentary Constituency) वाराणसी और समाजवादी पार्टी प्रमुख  अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आजमगढ़ समेत नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे।

सातवें चरण की इन सीटों पर प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने बीते तीन दिन धुंआधार प्रचार किया है। मोदी, सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तो बनारस में रुक कर आसपास की सीटों पर रैलियां, रोड शो और सभाएं की। प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा जनसभाएं इसी चरण के चुनाव में संबोधित की हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सातवें चरण में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिलों में होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि नकस्ल प्रभावित जिले चंदौली के चकिया (सु) और  सोनभद्र जिले के राबर्टसगंज एवं दुद्धी में मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा जबकि अन्य 51 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।

गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके  सहयोगी दलों ने सातवें चरण की 54 सीटों में से 36 पर जीत हासिल की थी, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने 11 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने छह सीटों पर जीत का सेहरा बांधा था। उस बार के चुनावों में भाजपा की सहयोगी रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) इस चुनाव में सपा गठबंधन में शामिल है। इस चरण में कई सीटों पर भाजपा और सपा के सहयोगी दलों की प्रतिष्ठा दांव पर है। सहयोगी दल सबसे ज्यादा सीटों पर इसी चरण में ही चुनाव लड़ रहे हैं। गाजीपुर और मऊ में खासा जनाधार रखने वाली सुभासपा की प्रतिष्ठा इसी चरण में दांव पर है तो मिर्जापुर में भाजपा की सहयोगी अपना दल एस को जौनपुर निषाद पार्टी को जौनपुर और भदोही में अपनी उम्मीदों में खरा उतरना होगा।

अल्का राय गाजीपुर जिले की मोहम्मदाबाद सीट से चुनाव मैदान में हैं

आखिरी चरण के चुनाव में योगी सरकार के जिन मंत्रियों की प्रतष्ठिा दांव पर लगी है उनमें परिवहन मंत्री अनिल राजभर शिवपुर सीट से, स्टांप एवं पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल वाराणसी उत्तर सीट से, पर्यटन मंत्री नीलकांठ तिवारी वाराणसी दक्षिण सीट से और ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल मड़िहान  सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। इनके अलावा इस चरण के चुनाव मैदान में डटे  अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मंत्री दारासिंह चौहान शामिल हैं। हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए चौहान मऊ जिले की घोसी सीट से  चुनाव लड़ रहे हैं। उनके अलावा भाजपा के दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय की  मौजूदा विधायक पत्नी अल्का राय गाजीपुर जिले की मोहम्मदाबाद सीट से चुनाव मैदान में हैं। मऊ सीट पर बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

सातवें चरण के मतदान में 2.06 करोड़ मतदाता 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि सातवें चरण के मतदान में 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.09 करोड़ पुरूष, 97.08 लाख महिला और 1027 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। इस चरण में कुल 54 विधान सभा क्षेत्रों में 613 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 75 महिला प्रत्याशी हैं। चुनाव में कुल 23614 मतदेय स्थल और 12210 मतदान केन्द्र हैं जिन पर सतर्क निगाह रखने के लिए 52 सामान्य प्रेक्षक, 9 पुलिस प्रेक्षक तथा 17 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं।

The last phase has arrived in up modi and sp chief akhilesh will be tested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2022 | 08:12 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Lucknow
  • Parliamentary Constituency
  • Varanasi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘2047 तक इनका कुछ नहीं होगा’, राहुल-अखिलेश-तेजस्वी पर केशव मौर्य ने ऐसा क्या कह दिया, देखें वीडियो

2

अखिलेश ने BJP पर उठाया सवाल, डिप्टी सीएम ने सपा प्रमुख को दे डाली नसीहत- VIDEO

3

महोबा के एक घर में मिले 4 हजार वोटर…तो भिड़ गए अखिलेश और बृजेश, यूपी की सियासत में महाभारत

4

रहीम के एनकाउंटर पर अखिलेश ने उठाए सवाल! गोरखपुर हत्याकांड पर सियासत शुरू, ADG अमिताभ यश को भी लपेटा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.