गोरखपुर में पशु तस्करों का आतंक, 12वीं के छात्र के मुंह में मारी गोली, गांव में भारी बवाल
Gorakhpur News: गोरखपुर में पशु तस्करों ने पशुओं की चोरी में नाकाम होने के बाद एक छात्र की जान ले ली। तस्करों ने छात्र के मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी। गांव के लोगों में भारी उबाल की स्थिती है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
गोरखपुर में पशु तस्करों ने की हत्या, गांव में भारी बवाल, फोटो- सोशल मीडिया
Gorakhpur Crime: गोरखपुर के पिपराई इलाके में देर रात कुछ तस्कर पशुओं की चोरी की नियत से घुस गए। तस्कर अपने मिशन में कामयाब होते इसके पहले गांव वालों को भनक लहग गई। जब गांव वालों ने उनको खदेड़ा तो तस्करों के हाथ एक 12वीं में पढ़ने वाला छात्र लग गया। तस्करों ने छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी।
मौके पर घेराबंदी करने के बाद गांव के लोगों ने पशु तस्करों को घेर लिया। चारों तरफ से घिरा देखकर पशु तस्करों ने दीपक को अगवा कर गोली मार दी। इसी बाच एक तस्कर को पकड़कर गांववालों ने मंदिर में बंद कर दिया और पुलिस को जानकारी दी गई।
विस्तार से समझिए क्या है पूरा मामला
यूपी के गोरखपुर में पिपराइच के भट्ठा चौराहे के पास देर रात पशु तस्करों को देखा गया। शोर मचाने पर 12 वीं के एक छात्र दीपक गुप्ता को तस्करों ने पकड़ा गोली मार दी। दीपक की हत्या के बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया। छात्र का शोर सुन जुटे ग्रामीणों ने तस्करों को घेर लिया। छात्र की हत्या हो जाने से गांववालों का गुस्सा और भड़क उठा।
सम्बंधित ख़बरें
‘रक्षक या भक्षक’: गोरखपुर में पुलिस पर बर्बरता के आरोप, अधिकारियों ने मांगी रिपोर्ट
प्रतापगढ़ में दरोगा पर नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप; मुकदमा दर्ज, एसपी ने किया निलंबित
कानपुर पुलिस कमिश्नर आवास के पास कराटे चैंपियन को मारी गोली, बीयर के पैसे मांगने पर हुआ खूनी विवाद
59 दिन फरार, 12 घंटे में आज़ाद: गैंगस्टर अजय ठाकुर की गिरफ्तारी नहीं.. रिहाई बनी चर्चा, छूटते ही कहा शुक्रिया
छात्र के मुंह में मारी गोली
लोगों ने बताया कि छात्र के मुंह में गोली मारी गई है। लोगों को छात्र के मौत की खबर पता चलने के बाद गांव के लोगों में गुस्सा और बढ़ गया। गांव के लोग सड़क पर उतर आए। तस्करों की गाड़ी फूंक दी गई। एक तस्कर को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि गुस्साए गांववाले पुलिस से भी भिड़ पड़े जिसमें कुछ पुलिसवालों को चोट लगने की भी खबर है।
खाना पहुंचाने खेत जा रहा था दीपक
लोगों के अनुसार दीपक रात में अपने बाबा को खाना देने खेत की तरफ जा रहा था। इसी बीच उसने तस्करों को देखा और शोर मचा दिया जिससे तस्करों का खेल बिगड़ गया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने तस्करों की घेराबंदी कर ली। तभी तस्करों ने दीपक को अगवा किया और गोली मार दी। बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी पर एक गोवंश भी लदा हुआ था। गाड़ी और साथी को छुड़ाने के लिए पशु तस्करों ने काफी पथराव किया इसके बावजूद ग्रामीण डटे रहे।
ग्रामीणों ने सुबह किया चक्का जाम
रात की घटना से नाराज लोग मंगलवार की सुबह पिपराइच रोड पर भट्ठा चौराहे को जाम कर दिया। गांववाले सभी आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों का गुस्सा देखते हुए पिपराइच के अलावा गुलरिहा, शाहपुर के साथ-साथ अन्य थानों की फोर्स को बुला लिया गया है।
