पूरी निष्ठा से निभाएंगे जिम्मेदारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर बोले तारीक मंसूर; BJP को लेकर दिया बड़ा बयान

Tariq Mansoor: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद तारिक मंसूर ने कहा कि वह पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन, अमित शाह, राजनाथ सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के आभारी हैं।
tariq mansoor first reaction
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारिक मंसूरी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Tariq Mansoor First Reaction: भाजपा ने अलीगढ़ के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रो. तारिक मंसूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है और वह संगठन की ओर से दी जाने वाली हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी दी और उन पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जब भी उन्हें कोई जिम्मेदारी दी है, उन्होंने उसे निभाने का प्रयास किया है और आगे भी संगठन जो काम सौंपेगा, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाएगा।

भाजपा को लेकर तारिक मंसूर ने क्या कहा?

प्रोफेसर तारिक मंसूर से जब पूछा गया कि पार्टी ने पहले उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाया और अब संगठन में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दी है, तो वह इसे किस तरह देखते हैं, इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाती है, वह उसे निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में विधायक के रूप में पार्टी और संगठन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी जिम्मेदारी है। इसके अलावा संगठन की ओर से जो कार्य उन्हें सौंपे जाते हैं, उन्हें भी वह पूरा करते हैं। उनके लिए पद से ज्यादा महत्वपूर्ण पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी है और संगठन के निर्देशों के अनुसार काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रो. तारिक मंसूर से भाजपा में मुस्लिम समाज और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि पार्टी के कुछ नेताओं की ओर से मुस्लिम समुदाय के खिलाफ दिए जाने वाले बयानों को वह किस नजरिए से देखते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की बात को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक है और किसी भी बड़े संगठन में अलग-अलग नेताओं के अलग-अलग बयान हो सकते हैं।

'सबका साथ, सबका विकास पार्टी का मंत्र'

तारिक मंसूर ने कहा कि पार्टी और सरकार की मूल सोच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के सिद्धांत पर आधारित है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना चाहिए और उनके अनुसार केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अलग-अलग जाति, धर्म और समुदाय के लोगों को मिल रहा है। किसी भी जाति, धर्म, समुदाय या प्रदेश से आने वाला व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकता है। उनके मुताबिक, यही समावेशी विकास की दिशा है।

tariq mansoor first reaction
कौन हैं प्रो. तारिक मंसूर? जिन्हें BJP ने नई राष्ट्रीय टीम में फिर बनाया उपाध्यक्ष; रह चुके हैं AMU के वीसी

विकसित भारत केंद्र सरकार का लक्ष्य

तारिक मंसूर ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार का बड़ा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है, जब देश के सभी वर्गों को विकास की प्रक्रिया में समान रूप से शामिल किया जाए। विकसित उत्तर प्रदेश के बिना विकसित भारत की कल्पना पूरी नहीं हो सकती।

Navbharat Live
navbharatlive.com