UP Budget 2025: सुरेश खन्ना पेश करेंगे आज बजट, प्रदेश में 2 बड़े एक्सप्रेस-वे बनाने का कर सकते हैं ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। पिछले दिनों राज्पाल ने भारी हंगामे के बीच अभिभाषण दिया था। उन्होंने करीब एक घंटे का अभिभाषण मात्र 8 मिनट में खत्म कर दिया था।
UP Budget 2025: सुरेश खन्ना पेश करेंगे आज बजट, प्रदेश में 2 बड़े एक्सप्रेस-वे बनाने का कर सकते हैं ऐलान
Published on: 
Updated on: 

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। पिछले दिनों राज्पाल ने भारी हंगामे के बीच अभिभाषण दिया था। उन्होंने करीब एक घंटे का अभिभाषण मात्र 8 मिनट में खत्म कर दिया था। योगी सरकार 2.0 का चौथा बजट आज वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में पेश करेंगे। आज भी विधानसभा में हंगामें के आसार हैं, इसके तार कल विधान परिषद की घटना से जुड़े हुए हैं। विपक्षी विधान परिषद के सदस्यों द्वारा किए जा रहे विरोध के चलते नेता विपक्ष को मार्शलों ने टांग कर सदन के बाहर किया था। उसका असर आज देखने को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के लोगों की नजरें फिलहाल आज वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पर रहेंगी। प्रदेश का हर वर्ग उम्मीद लगाए बैठा है कि सरकार उनके लिए क्या घोषणाएं करने वाली है। हालांकि मुख्यमंत्री द्वारा सदन में दिए गए संबोधन बजट को लेकर कई संकेत मिले हैं। जिसकी हम चर्चा करेंगे।

बीते दिनों सीएम योगी ने उर्दू भाषा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद प्रदेश की सियासत गर्माई हुई है। इससे स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि मदरसों एंव स्कूलों को लेकर ऐलान किए जा सकते हैं। बजट में शिक्षा और आधारभूत ढांचागत विकास पर सरकार का फोकस रहेगा।

वहीं अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार गरीबों को आवास देने के लिए पीएम आवास योजना और सीएम आवास योजना 2800 करोड़ का बजट मिल सकता है। इस योजना का लाभ बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके अलावा महिलाओं और एससी-एसटी वर्ग के उद्यमियों के लिए योजना मिल सकती हैं। राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 2,640 स्कूलों में 5 हजार से ज्यादा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आउटसोर्सिंग से रखने का फैसला लिया जा सकता है। क्योंकि भाजपा सरकार को रोजगार सृजन करने में अभी तक नाकाम माना जा रहा है।

प्रदेश में आधारभूत ढांचागत विकास में दो बड़े एक्सप्रेसवे और लखनऊ मेट्रो के विस्तार के लिए बजट में सबसे ज्यादा धन खर्च करने की संभावाना है। चर्चा है कि सरकार द्वारा विंध्य एक्सप्रेस-वे व विंध्य लिंक एक्सप्रेस-वे की घोषणा की जा सकती है। इन दोनों एक्सप्रेस-वे के साथ औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com