- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Students Protested Against Removal Of The Tomb In Uday Pratap College Campus Up College
उदय प्रताप कॉलेज परिसर में मजार हटाने को लेकर, छात्रों ने किया प्रदर्शन
- Written By: अमन उपाध्याय
उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) परिसर में स्थित मजार को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। लगभग 500 छात्र भगवा झंडा लेकर कॉलेज के गेट पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगे।

उदय प्रताप कॉलेज ( सोर्सः सोशल मीडिया )
वाराणसीः उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) परिसर में स्थित मजार को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। लगभग 500 छात्र भगवा झंडा लेकर कॉलेज के गेट पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगे। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कॉलेज के अंदर प्रवेश की कोशिश की, इस दौरान गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। छात्र नेता विवेकानंद सिंह ने कहा कि जब मजार की जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं है तो यहां से मजार को हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मजार पर नमाज पढ़ी जाती है, तो छात्र भी वहीं हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
पुलिस ने मामले कराया शांत
इस बीच, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी)-कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि कॉलेज के गेट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को छात्रों का एक समूह अपनी बात रखने आया था। इस दौरान छात्र थोड़ा आक्रामक भी हुए। पुलिस ने मामले को शांत कराया दिया है। इस दौरान कुछ उपद्रवियों की भी पहचान की गई है जिनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
छात्रों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
उदय प्रताप कॉलेज परिसर में स्थित एक मजार को हटाने की मांग को लेकर बढ़ते तनाव के बीच पुलिस ने बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी और केवल वैध पहचान पत्र वाले विद्यार्थियों को ही भीतर जाने की अनुमति दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
UP के बहराइच में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 4 की मौत; मची चीख-पुकार
TMC का कांग्रेस में होगा विलय? 5 साल बाद 10-जनपथ पहुंची ममता, सोनिया गांधी से मुलाकात के क्या हैं मायने?
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
नमो भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में उमड़ा यात्रियों का सैलाब; 1.25 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सफर
इससे पहले मंगलवार को मजार के पास नमाज पढ़े जाने पर छात्रों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को विवाद के बाद सात व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया था। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने कॉलेज परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी और केवल वैध पहचान पत्र वाले विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया।
वक्फ बोर्ड को पत्र
इससे जुड़ी एक घटना में कॉलेज के छात्रों ने एक विद्यार्थी अदालत का गठन किया है और 11 बिंदुओं का एक पत्र उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड को भेजकर इस मजार की स्थिति और इसके स्वामित्व के संबंध में 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।
वक्फ बोर्ड और कॉलेज प्रशासन के दावे
अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी के संयुक्त सचिव मोहम्मद यासीन ने कहा कि उन्होंने इस मजार की स्थिति पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सेंट्रल वक्फ बोर्ड को पत्र लिखा है। इससे पूर्व, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने दावा किया था कि इस कॉलेज परिसर में बनी मजार और इसके पास की जमीन वक्फ की संपत्ति है। इस दावे को कॉलेज प्रशासन ने खारिज किया था।
इतिहास और स्थापना
उदय प्रताप स्वायत्त कॉलेज की अवधारणा राजर्षि उदय प्रताप सिंह जुदेव ने इस क्षेत्र के समाज में मूल्यों का निर्माण करने के उद्देश्य से पेश की थी। इसकी शुरुआत उस समय हुई जब जुदेव ने 1909 में वाराणसी में हीवेट क्षेत्रीय हाईस्कूल की स्थापना की जो 1921 में इंटरमीडिएट कालेज बन गया और इसका नाम उदय प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज कर दिया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Students protested against removal of the tomb in uday pratap college campus up college
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Himanshu Jangra Controversy: 370 रुपये की बिरयानी और करियर खत्म, हिमांशु जांगरा नौकरी से हुए बर्खास्त
Jun 10, 2026 | 01:00 PMविराट कोहली बने देश के सबसे धनी सेलिब्रिटी, ₹3,542 करोड़ पहुंची ब्रांड वैल्यू, धोनी, शाहरुख और सचिन छूटे पीछे
Jun 10, 2026 | 01:00 PMबैल की जगह खेत में पत्नी को हांकते किसान को देख पसीजा सीएम का दिल, फडणवीस ने की तत्काल मदद
Jun 10, 2026 | 12:53 PMWestern Railway: BMC और रेलवे के बीच 483 करोड़ का विवाद, 15 साल से पानी के कनेक्शन को तरस रहे 25 हजार यात्री
Jun 10, 2026 | 12:53 PM‘हमारा इलाका छोड़ दो वरना…’, ईरानी विदेश मंत्री की अमेरिका को आखिरी चेतावनी; होर्मुज में भारी तबाही
Jun 10, 2026 | 12:52 PMमोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर महासंग्राम! एक तरफ तारीफों के पुल, दूसरी तरफ ‘बर्बादी’ का आरोप, पोस्टर से मचा बवाल
Jun 10, 2026 | 12:52 PMराज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस पर बरसे CM, बोले- हार के डर से की गई गलती
Jun 10, 2026 | 12:46 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM













