-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Storm And Lightning Wreak Havoc In Up 22 People Died Government Announced Compensation
UP में तूफान का तांडव, आसमान से बरसी आफत से 22 की मौत; सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
- Written By: सौरभ शर्मा
UP सरकार ने मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में तेज हवाओं और बिजली गिरने से 45 पशुओं की भी मौत हो गई साथ ही 15 मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

कॉन्सेप्ट फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को एक भयानक तूफान आ गया इस भयंकर तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं ने आमजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। इस प्राकृतिक आपदा ने पूरे प्रदेश में कुल 22 लोगों की जानें ले ली। इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की अनुमन्य राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार बिजली गिरने से सबसे ज्यादा जनहानि फतेहपुर और आजमगढ़ में हुई, जहां तीन-तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा फिरोजाबाद, कानपुर देहात और सीतापुर में दो-दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, गाजीपुर, गोंडा, अमेठी, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पूरे प्रदेश में प्रकृति का कहर
सम्बंधित ख़बरें
सावन में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर; CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; हर-हर बम-बम से गूंजा उत्तर प्रदेश
UP: 18 सरकारी बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प; 1100 करोड़ से ज्यादा का निवेश, PPP मॉडल पर निजी निवेशकों को मौका
कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कांवड़ियों पर की भारी पुष्प वर्षा
गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा- PDA में P का मतलब पिछड़ा या पंडित? अखिलेश यादव पर बीजेपी-बसपा का बड़ा हमला
प्रकृति का कहर प्रदेश के कई जिलों में बरपा जिसमें गाजीपुर, गोंडा, अमेठी, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। आंधी के कारण बलिया, कन्नौज, बाराबंकी, जौनपुर और उन्नाव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में तेज हवाओं और बिजली गिरने से 45 पशुओं की मौत हुई है और 15 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
कई जिलों से आईं अनहोनी की सूचना
पशु हानि के आंकड़ों के अनुसार गाजीपुर में 17, चंदौली में 6, बलिया में 5, अंबेडकर नगर, बलरामपुर और गोंडा में 3-3, सुल्तानपुर में 2 और अमेठी, कन्नौज और गोरखपुर में एक-एक पशु की मौत हुई है। फतेहपुर में आग लगने से तीन पशु मारे गए हैं। कई जिलों से मकान क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। गाजीपुर, सुल्तानपुर और लखीमपुर खीरी में दो-दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि बलिया, गोंडा, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, औरैया, हरदोई, लखनऊ और मऊ में एक-एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सरकार द्वारा घोषित मुआवजा राशि के तहत बड़े दुधारू पशु की हानि पर 37,500 रुपये, छोटे दुधारू पशु की हानि पर 4,000 रुपये, बड़े गैर-दुधारू पशु की हानि पर 32,000 रुपये तथा छोटे गैर-दुधारू पशु की हानि पर 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार ने सभी संबंधित जिला प्रशासनों को राहत एवं मुआवजा प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद मिल सके।
Storm and lightning wreak havoc in up 22 people died government announced compensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट का दिलचस्प संयोग: जिस ओडिशा के खिलाफ हुआ था रणजी डेब्यू, अब उसी टीम के लिए खेलेंगे ललित यादव
Aug 08, 2026 | 03:34 PMसावन में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर; CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; हर-हर बम-बम से गूंजा उत्तर प्रदेश
Aug 08, 2026 | 03:32 PMपंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? PM मोदी से मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा
Aug 08, 2026 | 03:32 PMVaralakshmi: दिवाली जितना खास है सावन का ये शुक्रवार, इस दिन लक्ष्मी पूजा से खुल सकते हैं समृद्धि के द्वार
Aug 08, 2026 | 03:30 PMअंधेरी MIDC में मिस्टर इंडिया हुए फुटपाथ! वायरल VIDEO देख लोग बोले क्या सिर्फ चाय-सुट्टे के लिए है फुटपाथ?
Aug 08, 2026 | 03:29 PMआश्वासन से नहीं चलेगा काम, सभी परीक्षाएं हों रद्द, रांची में 15वें दिन भी छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 03:25 PMदूसरे शुक्रवार को भी छाया रहा स्पाइडरमैन का खुमार, 350 करोड़ की कमाई के करीब पहुंची फिल्म
Aug 08, 2026 | 03:25 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













