Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाकुंभ पहुंची स्टीव जॉब्स की पत्नी को कैलाशानंद गिरि ने दिया नया नाम, दिया अपना गोत्र भी

दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में शुमार लॉरेन भी प्रयागराज के महाकुंभ में पहुंची हैं। वह यहां कल्पवास करेंगी। लेकिन इस दौरान उनका नाम और गोत्र बदला हुआ रहेगा।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 12, 2025 | 09:15 AM

स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स महाकुंभ में

Follow Us
Close
Follow Us:

प्रयागराज: स्टीव जॉब्स के बारे में कौन नही जानता? हिंदू धर्म में गहरी आस्था रखने वाले ऐपल कंपनी के सह-संस्थापक स्टीव आज भले ही दुनिया में न हो लेकिन उनकी पत्नी लॉरेन पॉवल जॉब्स आज भी उनके दिखाए अध्यात्म के रास्ते पर समाहित नजर आ रहीं हैं। आज दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में शुमार लॉरेन भी प्रयागराज के महाकुंभ में पहुंची हैं। वह यहां कल्पवास करेंगी। लेकिन इस दौरान उनका नाम और गोत्र बदला हुआ रहेगा।

जानकारी दें कि, निरंजनी अखाड़े के स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने उनका नाम ‘कमला’ रखा है। इसके साथ ही उनको गिरि जी महाराज ने अपना गोत्र भी दिया है और उनका नाम ‘कमला’ रखा है। वहीं कमला बनी लॉरेंस वाराणसी पहुंची । यहां से वे अपनी 60 सदस्यीय टीम के साथ वह आज प्रयागराज पहुंची। वे यहां के दो प्रमुख अमृत (शाही) स्नान में शामिल होंगी, जिसमें मकर संक्रांति का स्नान और मौनी अमावस्या का स्नान शामिल है।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

5 अक्टूबर का इतिहास: मोबाइल फोन क्रांति के सूत्रधार स्टीव जॉब्स का निधन

महाकुंभ के बाद अब पुरी में भी अदाणी की एंट्री, श्रद्धालुओं को मिलेगा मुफ्त भोजन

रातोंरात स्टार बनीं ‘माला गर्ल’ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज

देशद्रोही कहने पर धीरेंद्र शास्त्री की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने कहा- देशभक्ति का मूल्यांकन किसी धार्मिक आयोजन…20 मई को पेशी

#WATCH | Varanasi, UP | Kailashanand Giri Ji Maharaj of Niranjani Akhara, along with Laurene Powell Jobs, wife of the late Apple co-founder Steve Jobs, visit Kashi Vishwanath Temple in Varanasi. pic.twitter.com/TMv1W3t4iw — ANI (@ANI) January 11, 2025

इस बाबत स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि, वह दूसरी बार भारत से आ रही है। वह यहां पर 3-4 दिनों तक रहेगी। यहां वह अपने निजी काम से यहां आ रही है। इस दौरान वह यहां आध्यात्मिक चिंतन में रत रहेंगी और मानसिक सवालों का जवाब तलाशेंगी। यह परंपरा तो अनादि काल से निरंतर हैं। वह हमारी अनुयायी हैं।

#WATCH | Prayagraj | Speaking on Apple’s co-founder late Steve Jobs’ wife, Laurene Powell Jobs to attend Prayagraj Mahakumbh 2025, Spiritual guru Swami Kailashanand Ji Maharaj says, “She is coming to visit her Guru here. We have named her Kamla and she is like a daughter to us.… pic.twitter.com/fwlY3phfhz — ANI (@ANI) January 10, 2025

खबरों कि मानें तो, 61 वर्षीय अरबपति कारोबारी प्रयागराज के महाकुंभ में आनी वाली दिवंगत पति स्टीव की तरह ही लॉरेन भी हिंदू और बौद्ध धर्म से खास जुड़ाव रखती हैं। जुलाई 2020 तक लॉरेन पॉवेल और उनका परिवार फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की सालाना सूची में 59वें स्थान पर काबिज था। वे टाइम्स मैगज़ीन की दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल रहीं हैं।

UP की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

महाकुंभ मेले की बात करें तो, यहां स्नान के लिए 12 किलोमीटर के क्षेत्र में घाटों का निर्माण किया गया है। प्रयागराज के सभी घाटों पर रोशनी की व्यवस्था की गई और सीढ़ियां तैयार की जा रहीं हैं तथा वस्त्र बदलने के लिए कक्ष बनाए गए हैं। महाकुंभ के दौरान गंगा और यमुना के किनारे सात पक्के घाट बनाए गए हैं। इनमें दारागंज में गंगा नदी के किनारे बने 110 मीटर लंबे और 95 मीटर चौड़े दशाश्वमेध घाट पर ‘सीटिंग प्लाजा’ (बैठने की व्यवस्था), ‘चेंजिंग केबिन’ (वस्त्र बदलने के लिए कक्ष), पार्किंग, यज्ञशाला, आरती स्थल और ध्यान केंद्र जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

Steve jobss wife lauren jobs new name kamala in mahakumbh allahabad pryagraj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2025 | 09:13 AM

Topics:  

  • Mahakumbh 2025
  • Steve Jobs

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.