- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Speeding Scorpio Collides With Truck On Lucknow Agra Expressway Unnao 5 Person Dead
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक में घुसी, 5 की दर्दनाक मौत
- Written By: राहुल गोस्वामी
उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे पर पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

(डिज़ाइन फोटो)
उन्नाव: उत्तर प्रदेश में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी है. इल हादसे में जहां स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और 5लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो जरुर लेकिन हादसे के बाद मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो चुका था. इस हादसे के समय चालक पीछे की सीट पर बैठा था जो गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या जिले के थाना मयाबाजार के विलासपुर निवासी अरविंद सिंह बीते मंगलवार को पड़ोसी वैभव पांडेय , अनुज पांडेय , चचेरे भाई मनोज सिंह, महेंद्र और चालक आशीष कुमार के साथ स्कॉर्पियो से दिल्ली गए थे। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे एक्सप्रेसवे के रास्ते अयोध्या लौट रहे थे। इस हादसे के वक्त गाड़ी वैभव चला रहा था।
बांगरमऊ कोतवाली के फतेहपुर खालसा गांव के पास ही तेज रफ्तार स्कार्पियो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। जिस समय हादसा हुआ बारिश भी हो रही थी। रफ्तार तेज होने से ब्रेक लगाने पर गाड़ी करीब पांच मीटर तक घिसटने के बाद भी ट्रक से भिड़ी। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।पुलिस की रेस्क्यू टीम ने सभी को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी भेजा जहां, डॉक्टर ने वैभव, मनोज और अरविंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महेन्द्र सिंह और अनुज पांडेय की मौत हो गई.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा में सत्ता पक्ष को भनक लगे बिना एजी कंपनी ने बदला नाम; नई पहचान के साथ गुपचुप शुरू किया कचरा संकलन
बीकानेर में भीषण हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में महिला-बच्ची समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Odisha Nursing Officer Recruitment 2026: 5989 पदों पर निकली भर्ती, नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
2 हफ़्तों में पाए बेदाग गोरापन… अब झांसा देने वालों की खैर नहीं! सौंदर्य प्रसाधनों पर FDA का चलेगा हंटर
पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त स्कार्पियो की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर/घंटा होगी। रफ्तार तेज होने से स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हुई और सभी लोग उसी में ही दब गए। हादसे के बाद ट्रक चालक अपना ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उसका पता लगा रही है। पुलिस ने 5 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है. इसके अलावा हादसे की जांच भी शुरू कर दी है. पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दे दी है।
Speeding scorpio collides with truck on lucknow agra expressway unnao 5 person dead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा में सत्ता पक्ष को भनक लगे बिना एजी कंपनी ने बदला नाम; नई पहचान के साथ गुपचुप शुरू किया कचरा संकलन
Jun 15, 2026 | 04:26 PMबीकानेर में भीषण हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में महिला-बच्ची समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Jun 15, 2026 | 04:26 PMOdisha Nursing Officer Recruitment 2026: 5989 पदों पर निकली भर्ती, नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Jun 15, 2026 | 04:26 PM2 हफ़्तों में पाए बेदाग गोरापन… अब झांसा देने वालों की खैर नहीं! सौंदर्य प्रसाधनों पर FDA का चलेगा हंटर
Jun 15, 2026 | 04:25 PMUP School Reopen: कल से खुलेंगे उत्तर प्रदेश के स्कूल, गर्मी की छुट्टियों के बाद फिर लौटेगी पढ़ाई की रौनक
Jun 15, 2026 | 04:17 PMनागपुर के बाजारों में ‘छुट्टे पैसों’ का अकाल! 10, 20 और 50 के नोट गायब होने से छोटे कारोबारी बेहाल
Jun 15, 2026 | 04:16 PMराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया सोलापुर हादसे पर शोक, मृतकों को के परिवार को 7 लाख की सहायता
Jun 15, 2026 | 04:11 PMवीडियो गैलरी

एक भाई जेल में, दूसरा… प्रिंस यादव की मौत पर भावुक हुए पप्पू यादव, सख्त एक्शन की मांग की
Jun 15, 2026 | 02:37 PM
महाकाल के भक्तों के लिए बुरी खबर! शाही सवारी में शामिल नहीं होगा ‘श्यामू’, सामने आई बड़ी वजह, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:55 PM
दूध का दूध, पानी का पानी! प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, खान सर को लेकर कही बड़ी बात- VIDEO
Jun 15, 2026 | 12:22 PM
क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM










