- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sp Fate Worse Than Rjd Congress Keshav Prasad Mauryas Reply Akhilesh Yadav On Sir
RJD-कांग्रेस से भी बुरा होगा सपा का हश्र, SIR पर अखिलेश यादव को केशव प्रसाद मौर्य का जवाब
- Written By: मनोज आर्या
Keshav Prasad Maurya: केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि जवाहरलाल नेहरू के रास्ते पर चलकर उनकी बेटी इंदिरा गांधी ने तो समूचे लोकतंत्र पर डाका डालकर देश पर आपातकाल थोप दिया था।

केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव, (फाइल फोटो)
Keshav Prasad Maurya vs Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एसआईआर’ के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का कार्यक्रम पवित्र लोकतंत्र के लिए चल रहा है, लेकिन कांग्रेस, अखिलेश यादव और उनकी पूरी पार्टी ‘एसआईआर’ के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया के बीच कई बीएलओ की मौत के बाद उनके परिजनों से मिलेंगे। इस पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनका और उनकी समाजवादी पार्टी का राजनीतिक अस्तित्व कैसा होगा, ये बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से संदेश आ चुका है। समाजवादी पार्टी का सफाया तय है। यह पार्टी अस्त होता हुआ सूरज है।
‘राजद-कांग्रेस की राह पर अखिलेश यादव’
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि जिस रास्ते पर कांग्रेस और राहुल गांधी व तेजस्वी यादव चले हैं, उसी रास्ते पर अखिलेश यादव जा रहे हैं। जो दुर्दशा कांग्रेस-राजद की हुई है, उससे भी बुरा हश्र समाजवादी पार्टी का होगा। कर्नाटक में कांग्रेस की अंतर्कलह पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त होने की ओर अग्रसर है। इस पार्टी में हाहाकार मचा है। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन उनको भी यह कहना पड़ता है कि वे हाईकमान से बात करेंगे। जब वे खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तो इससे ऊपर हाईकमान कौन है?
सम्बंधित ख़बरें
Akhilesh Yadav : भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले- ‘जनता को बहकाने वाले अब लौटकर नहीं आएंगे’
95% अपराधी यादव समाज से होते हैं… ओपी राजभर का अखिलेश पर भीषण हमला, सपा को बताया कौरवों की सभा
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
BJP में अब करंट नहीं रहा… बिजली संकट पर सीएम योगी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग, किसने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, टीएमसी और कांग्रेस के कर्म अच्छे नहीं हैं। विपक्ष के दल आपस में कौरवों की तरह बंटे हुए हैं। इसलिए ऐसे दलों के खिलाफ बोलना पड़ेगा। लोगों को यह समझ में आए कि कांग्रेस कैसी पार्टी है? इससे पहले, उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा कि वोट चोरी करके नहीं, बल्कि अपनी कांग्रेस कमेटियों के वोटों की पहली डकैती करके पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री पद पर कब्जा किया था, वरना उनके स्थान पर ‘लौहपुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल होते।
‘इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र पर डाका डाला था’
केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि जवाहरलाल नेहरू के रास्ते पर चलकर उनकी बेटी इंदिरा गांधी ने तो समूचे लोकतंत्र पर डाका डालकर देश पर आपातकाल थोप दिया था। तब कांग्रेस के विरोध से उपजे लेकिन बाद में उसकी परिपाटी पर चलकर सपा और राजद जैसे तमाम दलों ने ‘बुलेट से बैलेट’ लूटने की तरकीब को ईजाद किया।
ये भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड केस: 16 दिसंबर को तय होगा सोनिया-राहुल पर आगे की कार्रवाई, ED की चार्जशीट पर फैसला टला
यूपी के डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि ‘कनपटी पर कट्टा’ वाली उनकी दबंग राजनीति पर ईवीएम से रोक लगी और एसआईआर तो उनकी फर्जी वोटों की राजनीति को लगभग पूरी तरह खत्म ही कर देगा। इसलिए कांग्रेस और उसके पिछलग्गू दल आए दिन ‘त्राहिमाम-त्राहिमाम’ का राग अलाप रहे हैं।
Sp fate worse than rjd congress keshav prasad mauryas reply akhilesh yadav on sir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PM‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMखिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














