Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सपा प्रमुख को संतों में सांप्रदायिकता, दंगाइयों में शांति दिखती है, जालौन में जमकर बरसे सीएम योगी

Uttar Pradesh के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जालौन से सपा पर तीखा प्रहार किया। सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव को दंगाइयों में शांति के दूत दिखाई देते हैं। जानिए उन्होंने और क्या कहा।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 09, 2025 | 09:18 PM

जालौन में सीएम योगी आदित्यनाथ, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Yogi Adityanath on Akhilesh Yadav: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा प्रमुख को भारत के सामाजिक न्याय के पुरोधाओं और संत परंपरा में सांप्रदायिकता नजर आती है, जबकि दंगाइयों में उन्हें शांति के दूत दिखाई देते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज सपा मुखिया का बयान पढ़ रहा था। उन्हें भारत के संत परंपरा के महान पुरुषों में सांप्रदायिकता दिखती है और दंगा-फसाद करने वालों में शांति के दूत नजर आते हैं। लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार ने यह तय कर दिया है कि दंगा और दंगाई, अपराध और अपराधियों के साथ खड़े होने वालों की जगह कहां होनी चाहिए।”

जालौन को 1900 करोड़ की सौगात

सीएम योगी जालौन में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 1,900 करोड़ रुपये से अधिक की 305 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। योगी ने दीपावली से पहले प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सरकार त्योहारों को “सुरक्षा और सम्मान” के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सपा प्रमुख पर जमकर बरसे सीएम योगी

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि “सपा सरकार के समय त्योहारों से पहले दंगे कराए जाते थे ताकि हिंदू समाज के उत्साह पर पानी फेरा जा सके। उन्हें लगा कि अब भी वैसा कर लेंगे, लेकिन भूल गए कि अब प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार है, जो दंगाइयों के सामने नाक नहीं रगड़ती, बल्कि उन्हें नाक रगड़वाकर कानून का सम्मान सिखाती है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में त्योहार भय का कारण बन जाते थे, लेकिन अब “सुरक्षा और सौहार्द” के प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि सपा को सामाजिक न्याय के पुरोधाओं के नाम पर बने स्मारक अच्छे नहीं लगते थे, वे उन्हें ध्वस्त करने की बात करते थे। “2012 में सत्ता में आते ही उन्होंने ‘एक जनपद, एक माफिया’ का फार्मूला अपनाया और अराजकता फैलाई,” उन्होंने कहा।

सपा ने यूपी को बनाया गुंडों, पेशेवर माफियाओं का अड्डा: सीएम योगी

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमला जारी रखते हुए कहा, “जिस समाजवादी आंदोलन को डॉ. राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव, जनेश्वर मिश्र और मोहन सिंह जैसे चिंतकों ने ऊंचाई दी थी, उसी आंदोलन को आज सपा ने गुंडों, पेशेवर माफियाओं और अपराधियों का अड्डा बना दिया है।”

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन ने माना भारत की ताकत, UNSC सदस्यता से ट्रेड डील तक…ट्रंप को मिल गया तगड़ा जवाब!

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले “देख सपाई, बिटिया घबराई” और “जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उसमें बैठे सपा के गुंडा” जैसे नारे जनता की जुबान पर थे। योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के आने के बाद प्रदेश में गरीबों, किसानों और युवाओं के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

Sp chief sees communalism among saints and peace among rioters cm yogi lashed out in jalaun

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2025 | 09:18 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘बसपा अब भाजपा की ‘बी-टीम’ बन गई’, सपा सांसद रामजीलाल सुमन का मायावती पर जोरदार निशाना

2

BSP’s Mega Rally in Lucknow: मायावती ने कांशीराम को दी श्रद्धांजलि, दिखाई पार्टी की ताकत

3

‘योगी सरकार सपा जैसी नहीं’, लखनऊ में 2027 से पहले BSP का शक्ति प्रदर्शन; मायावती का बड़ा बयान

4

19 मुकदमे, अलग-अलग नामों से करता था अपराध; एनकाउंटर में ढेर हुआ डकैत शैतान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.