महाकुंभ को कोसने के बाद इफ्तार पार्टी में पहुंचे अखिलेश, VIDEO देख भड़के लोगों ने बताया हिंदू विरोधी
UP Politics: लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद द्वारा आयोजित इफ्तार में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
इफ्तार पार्टी में पहुंचे अखिलेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए हैं। इसका आयोजन सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद की तरफ से किया गया था। जिसमें अखिलेश यादव ने धर्मगुरुओं के साथ बैठ कर खजूर का रोजा इफ्तार किया है। इस आयोजन के माध्यम से राजनीतिक और हिंदू-मुस्लिम एकता का भी संदेश देने की कोशिश की गई है।
वहीं इस दौरान पत्रकारों के बात करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश ने सीएम योगी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 80 और 20 बोलने वाले योगी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि योगी वस्त्र से नहीं, विचार से होता है।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
वहीं सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव के इफ्तारी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोगों ने इस वीडियो को लेकर अखिलेश को खूब खरी-खोटी सुनाई है। कुछ लोगों ने तो हिंदू विरोधी तक कह डाला। वहीं कुछ ने कहा कि दो महीने तक महाकुंभ को कोसने वाले अब इफ्तार पार्टी में पहुंचे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव
अखिलेश यादव माफी मांगें! ब्राह्मणों के अपमान पर भड़कीं मायावती, चुप्पी पर उठाए सवाल, यूपी की राजनीति में भूचाल
‘महंगाई मैन मोदी ने जनता पर हंटर चलाया’, पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़ने पर हमलावर हुईं विपक्षी पार्टियां
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। वहीं कुछ लोगों ने इसे भाइचारे के संदेश के रूप में देखा और कहा कि यही भारत की खूबसूरती है।
देखें वीडियो
सनातनी महाकुम्भ को
दो महीने तक कोसने, बदनाम करने के बाद थकान मिटाने को अखिलेश इफ्तारी करते हुए. लाल टोपी के काले कारनामे 🖐️ pic.twitter.com/bPCLKlo1BA — Deepak Sharma (@SonOfBharat7) March 17, 2025
कई सपा नेता दावत में हुए शामिल
दरअसल रमजान के दिनों में रोजा इफ्तार पार्टी का काफी महत्व है। इस पार्टी के माध्यम से राजनीतिक और धार्मिक एकता के संदेश दिए जाते रहे हैं। सियासत में भी रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजन की खूब चर्चा होती रहती है। इसी क्रम में सोमवार को सपा प्रवक्ता और अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले फखरुल हसन चांद की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के अलावा सपा नेता राम गोविंद चौधरी, जसमीन अंसारी समेत हिंदू-मुस्लिम धर्म के धर्मगुरु शामिल हुए थे।
