अतीक के गुर्गों का सीतापुर में आतंक! 300 घरों पर जबरन कब्जे की कोशिश, ग्रामीणों ने लगाई मदद की गुहार- VIDEO

Sitapur Illegal Land Grab: सीतापुर में अतीक अहमद के गुर्गे मुजीब द्वारा सैकड़ों मकानों-दुकानों पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Atiq Ahmed Aide Mujeeb Sitapur
सीतापुर में अतीक अहमद के गुर्गे मुजीब द्वारा मकानों-दुकानों पर कब्जा करने का मामलासोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Atiq Ahmed Aide Mujeeb Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रयागराज का माफिया डॉन अतीक अहमद का आदमी माफिया मुजीब अहमद और उसके गुर्गों द्वारा मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानों और मकानों पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। गांव के लोगों ने खुलकर माफिया मुजीब अहमद और उसके गुर्गे खलील पर जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप लगाया है।

लोगों ने शनिवार को चौपाल लगाकर मंत्री राकेश राठौर गुरु से न्याय की गुहार लगाई है। मामला सामने आने के बाद मंत्री राकेश राठौर गुरु ने मुस्लिम समाज के लोगों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों को धमकाया

इन दिनों सोशल मीडिया माफिया मुजीब अहमद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह सामने खड़े एक युवक को धमकी देते हुए नजर आ रहा है। इस पूरे मामले पर गांव के प्रधान बदरुद्दीन ने निराशा जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि प्रदेश अब माफिया मुक्त हो गया है, लेकिन सीतापुर अभी भी माफिया मुक्त नहीं हुआ है।

प्रशासन ने नहीं की कोई कार्रवाई

यह मामला जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कचनार का बताया जा रहा है, जोकि पिछले करीब 4-5 दिनों से चल रहा है। मामले पर अभी तक न तो जिला प्रशासन की तरफ से कोई कदम उठाया गया है और न ही पुलिस ने किसी प्रकार की कार्रवाई की। प्रशासन की कार्यशैली से पूरे गांव के लोगों में दहशत और डर का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

मामला सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कचनार गांव का है। यहां गाटा संख्या 1123 गांव के ही राजा महमूदाबाद की जमीन हुआ करती थी। जानकारी के मुताबिक, यह जमीन राजा महमूदाबाद ने हाजी मियां नाम के व्यक्ति को दान दी थी। इसके बाद हाजी मियां से लोगों ने नोटरी कराके जमीन खरीद ली थी। इस जमीन पर अब लगभग 300 घर बन गए हैं। ये लोग पिछले करीब 30-40 सालों से यहीं रहे हैं।

अतीक के गुर्गों ने दी धमकी

हालांकि, पिछले करीब 4-5 दिनों से कुछ दबंग लोगों द्वारा इस जमीन को अपना बताकर यहां बने मकानों और दुकानों पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। परिणामस्वरूप पिछले 4-5 दिनों से पूरे कचनार गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। गांव के ही मुस्लिम समाज के लोगों ने माफिया डॉन अतीक अहमद का गुर्गा बताए जाने वाले मुजीब अहमद और उसके साथी खलील पर जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप लगाया है।

Atiq Ahmed Aide Mujeeb Sitapur
छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मुजीब अपने साथी के साथ एक शख्स को धमकी देते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद पूरे गांव में डर का माहौल है।

Navbharat Live
navbharatlive.com