Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शाहजहांपुर में रात के अंधेरे में तोड़ी बाबा साहेब की प्रतिमा, आक्रोशित ग्रामीणों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

Ambedkar Statue Dispute: शाहजहांपुर में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर बवाल। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन प्रतिमा स्थापना की अनुमति को लेकर विवाद शुरू हो गया।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 19, 2026 | 08:52 PM

प्रतीकात्म इमेज (सोर्स-एआई जनरेटेड)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ghaziabad Ambedkar Statue Damaged: उत्तर प्रदेश में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को लेकर दो अलग-अलग जिलों शाहजहांपुर और गाजियाबाद में विवाद सामने आए हैं। दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति बन गई और पुलिस-प्रशासन को हालात संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

इन घटनाओं ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सामाजिक संवेदनशीलता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसा सामने निकल कर आ रहा है कि शाहजहांपुर के राजपुर नगला गांव में बाबा सहाब की जो प्रतिमा स्थापित की गई थी उसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

शाहजहांपुर में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर बवाल

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगला तालुका खंडहर के गांव राजपुर नगला में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्रामीणों ने ग्राम समाज की जमीन पर प्रतिमा स्थापित की थी। आरोप है कि इसके लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। शनिवार रात करीब नौ बजे कुछ अराजक तत्वों ने प्रतिमा की उंगली और हाथ में पकड़ी पुस्तक को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे गांव में आक्रोश फैल गया।

सम्बंधित ख़बरें

Kanpur: दोनों बेटियों को अपने साथ ले जाएगा…आरोपी की पत्नी ने खोले रूह कंपाने वाले राज; जानें क्या बताया

कानपुर में पिता ने ही काटा 11 साल की जुड़वां बेटियों रिद्धि-सिद्धि का गला, पत्नी-बेटा की ऐसे बची जान

UP में मचे बवाल के बाद स्मार्ट मीटर लगाने पर लगी रोक, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां

गांव वालों ने लगाए आरोप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन प्रतिमा स्थापना की अनुमति को लेकर विवाद शुरू हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने दोषियों की तलाश करने के बजाय बिना अनुमति स्थापना पर कार्रवाई शुरू कर दी। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और नोकझोंक के बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की बात सामने आई, हालांकि पुलिस ने गंभीर चोटों से इनकार किया है।

ग्रामीणों की क्या है मांग

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम प्रभात राय, तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने देर रात प्रतिमा को हटाकर अपने कब्जे में ले लिया और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा पूरे गांव की सहमति से स्थापित की गई थी और उसे हटाना गलत है। उन्होंने प्रतिमा को दोबारा स्थापित करने और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित किए जाने के मामले में ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे के अनुसार, यह कदम राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से उठाया गया था और संबंधित लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

गाजियाबाद में प्रतिमा क्षतिग्रस्त

वहीं, गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में भी डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा को अज्ञात तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंचे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि नई प्रतिमा जल्द मंगाकर स्थापित की जाएगी और दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: UP News: प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

पुलिस जांच जारी

दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शाहजहांपुर में जहां प्रतिमा स्थापना को लेकर कार्रवाई की जा रही है, वहीं गाजियाबाद में तोड़फोड़ करने वालों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गाजियाबाद मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल दोनों जिलों में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shahjahanpur ambedkar statue vandalized police lathicharge nagla rajpur village tension

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 08:52 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.