भारत में रहने के लिए ही सीमा हैदर ने दिया बच्चे को जन्म, सचिन को लप्पू बताने वाली मिथिलेश भाभी ने की सरकार से ये बड़ी मांग
सचिन को लप्पू बताने वाली मिथिलेश भाभी ने सीमा हैदर पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सीमा ने भारत में रहने के लिएही बच्चे को जन्म दिया है, पाकिस्तानियों का कोई भरोसा नहीं है वो चाहे सीमा हैदर हो या आतंकी।
- Written By: अक्षय साहू
सीमा हैदर, सचिन मीणा और मिथिलेश भाटी (फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया)
नोएडा: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सीमा हैदर और सचिन मीणा एक बार फिर चर्चा में आ गए है। भारत सरकार के पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए जाने के बाद कहा जा रहा है सीमा को भी भारत छोड़कर जाना पड़ सकता है। इसी बीच ग्रेटर नोएडा निवासी मिथिलेश भाटी उर्फ मिथिलेश भाभी ने पहलगाम हमले और सीमा हैदर को लेकर बयान दिया है। मिथिलेश भाभी ने कहा कि घूमने गए लोगों की क्या गलती थी, जो उनको गोली मार दी गई।
पत्रकारों से बात करते हुए मिथिलेश भाभी ने कहा, वीजा से भारत आने वाले लोगों को तो सरकार वापस भेज रही है, लेकिन जो लोग गैर कानूनी तरीके से भारत में आए हैं इनको क्यों वापस नही भेजा जा रहा। उन्होंने सीमा हैदर पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीमा हैदर क्यों यहां रह रही है, उसे सरकार ने अभी तक क्यों नहीं वापस भेजा है?
कई बच्चियों का हुआ धर्म परिवर्तन
सीमा हैदर की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए मिथिलेश भाभी ने कहा, जब से सीमा यहां आई है कई बच्चियां गायब हो चुकी हैं, तो कई बच्चियों का इस्लाम में धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। सीमा हैदर के मन में क्या चल रहा है वो कोई नहीं जानता उसकी गारंटी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियों का कोई भरोसा नहीं है वो चाहे सीमा हैदर हो या आतंकी।
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
शहबाज ने लिखा ‘नोबेल’ पत्र…मैंने रूकवाए हैं 8 युद्ध, फिर जगा ट्रंप का नोबेल प्रेम, टैरिफ को दिया क्रेडिट
लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार थे हम…ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताई सीजफायर का सच्चाई
गोंदिया: पानी की तलाश में गांवों की ओर बढ़ रहे वन्यजीव, बढ़ता मानव-वन्यजीव संघर्ष बना दहशत का कारण
सीमा हैदर ने भारत में रहने के लिए पैदा किया बच्चा
सीमा हैदर पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, पाकिस्तान की तो हवा में ही जहर है और सीमा तो भारत में आकर मां भी बन गई। इसने भारत में रहने के लिए ये सब किया है। उन्होंने आगे कहा, सीमा हैदर भारत की नागरिकता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है और भी बच्चे पैदा कर सकती है। सरकार को इसे भी पाकिस्तान वापस भेजना चाहिए इसके भारत में रहने से सरकार को क्या फायदा है।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बता दे कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ कदम उठाते हुए 5 बड़े फैसले लिए है। इसमें 1960 के सिंधु जल समझौता को खत्म करने के साथ भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को रद्द कर दिया गया है।
