Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चीखती-चिल्लाती महिलाओं ने फाड़ी दरोगाओं की वर्दी, Hapur में दबिश देने पहुंची पुलिस पर अटैक का वीडियो

Uttar Pradesh Police News: के हापुड़ जिले में पुलिस दबिश के दौरान बवाल मच गया। अवैध हथियार के वायरल वीडियो मामले में आरोपी के घर पहुंची पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 29, 2025 | 12:38 PM

मामले में पकड़ा गया आरोपी, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

UP Police Hapur Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक वायरल वीडियो के आधार पर दबिश देने गई पुलिस टीम को स्थानीय महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दबिश देने पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने अटैक तो किया ही, दो दरोगाओं की वर्दी भी फाड़ दी।

महिलाओं और पुलिस के बीच बहस के बाद हालात इतने बिगड़े कि दो पुलिस अधिकारियों की वर्दी तक फाड़ दी गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

अवैध हथियार का वीडियो बना वजह

घटना की शुरुआत सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से हुई, जिसमें आसिफ नाम का युवक अवैध हथियार लहराते नजर आ रहा था। इस वीडियो की जांच के लिए थाना सिम्भावली की पुलिस टीम रविवार रात वेठ गांव स्थित उसके घर पर दबिश देने पहुंची थी। पुलिस का मकसद आसिफ से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई करना था।

दबिश के दौरान बवाल, वर्दी फाड़ी गई

जैसे ही पुलिस आसिफ को पकड़कर ले जाने लगी, परिवार के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। खासतौर पर महिलाओं ने पुलिस टीम को घेर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं दो दरोगाओं के कॉलर पकड़कर खींच रही हैं और इसी झड़प में दोनों की वर्दी फाड़ दी गई। दरोगा लगातार खुद को छुड़ाने की कोशिश करते रहे, लेकिन महिलाओं का विरोध और भी उग्र होता गया।

वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जैसे ही यूपी पुलिस को वीडियो और मौके की गंभीरता की जानकारी मिली, भारी फोर्स तैनात कर दी गई और स्थिति को नियंत्रित किया गया। आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।

छह लोगों पर केस दर्ज

इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित कुल छह लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों पर पुलिस से मारपीट, वर्दी फाड़ने, सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस अब अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।

यह भी पढ़ें: बिहार में अमित शाह का ‘ऑपरेशन क्लीन’: विधायकों का पत्ता साफ; MLA की जगह सांसद लड़ेंगे चुनाव

स्थानीय तनाव और प्रशासन की सतर्कता

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स तैनात किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Screaming women tear uniforms of police officers video of attack on police raiding hapur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2025 | 12:38 PM

Topics:  

  • Today Hindi News
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh Police

सम्बंधित ख़बरें

1

पासपोर्ट बदला, आईडी बदली, मां-बाप भी बदल डाले; गजब का खिलाड़ी निकला चैतन्यानंद, खुल गए सारे राज

2

‘चंगाई सभा’ का पर्दाफाश, बीमारी ठीक करने के नाम पर दर्जनों हिंदुओं का ब्रेनवॉश; मास्टरमाइंड गिरफ्तार

3

‘बिना मांगे देंगे जहन्नुम का टिकट…’, बलरामपुर में गरजे CM योगी, उपद्रवियों को दी चेतावनी

4

बेडरूम में राजा भैया महिला पत्रकार के साथ…भानवी सिंह के खोले विधायक के राज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.