UP की सियासत में नाव चलेगी भगवा धार, निषाद बोले- हाथी-पंजा साफ साइकिल होगी हाफ
UP सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा है कि आगमी विधानसभा चुनाव में यहां फिर से BJP की सरकार बनेगी, उन्होंने कहा जिसके साथ 18 प्रतिशत निषाद समाज रहा है उसी की जीत हुई है।
- Written By: सौरभ शर्मा
निषाद पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (फोटो- सोशल मीडिया)
Sanjay Nishad Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति बना रही हैं। इस बीच निषाद पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हमने भाजपा को कहा कि हमें हारी हुई सीट दे दीजिए, उसे जीत में बदल देंगे। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर कहा कि लोकतंत्र में यह व्यवस्था दी गई है कि जो देश के नागरिक हैं, वही वोट डालेंगे।
उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कहा कि जिसकी पार्टी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया, उनको बोलने का कोई हक नहीं है। जनता ने इसलिए उन्हें सत्ता से हटाया कि अर्थव्यवस्था के मामले में देश को आगे बढ़ाना है। निषाद ने टिप्पणी करते हुए कहा कि नाविक जिस नाव पर सवार हो जाते है वो नाव डूबती नहीं है। उन्होंने कहां जब तब सपा के साथ तब सपा जीती फिर जब कांग्रेस के साथ रहे तो उनका भी नैया पार हुई थी।
जनता ने कांग्रेस को हटाने का पूरा मन बना लिया
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष के पास हंगामा करने के अलावा और कुछ नहीं है। जनता ने हल्ला बोल दिया है कि कांग्रेस हटाओ। जनता सब जानती है कि कांग्रेस किसके सहारे सत्ता में आती रही। राहुल गांधी के पास तुष्टिकरण के अलावा कुछ नहीं है, पीएम मोदी के पास संतुष्टिकरण है।
सम्बंधित ख़बरें
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
Bashir Badr Death: जब अपनी ही लिखी शायरी भूल गए थे बशीर बद्र, मेरठ दंगों ने छीन लिया सबकुछ, फिर…
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
यह भी पढ़ें: ‘ढीठपने का चेहरा है राहुल…’ वित्तमंत्री बोलीं- कुछ तो जिम्मेदारी का अहसास करो
यूपी में फिर से कमल खिलेगा
संजय निषाद ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार आएगी। जिस नाव में नाविक सवार हो जाते हैं, उसे डूबने नहीं देते हैं। जब तक हाथी का बटन दबाया तो सपा हीरो। जब तक साइकिल का बटन दबाया तो सपा हीरो और जब तक पंजा का बटन दबाया तो कांग्रेस हीरो। जैसे ही 18 प्रतिशत निषाद समुदाय ने हाथी, साइकिल और पंजा का बटन दबाना बंद कर दिया तो तीनों जीरो हो गए। अब पीएम मोदी का बटन दबा दिया तो वह हीरो हो गए। आज के समय में हाथी-पंजा हो गई साफ, साइकिल हो गई हाफ और भाजपा हो गई मछुआरों के साथ।
