-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sanatan Pandey Hits Back At Op Rajbhar Quit Politics If I Rebel Against Sp
‘अगर सपा से बागी हुआ तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा’, ओपी राजभर के दावे पर सनातन पांडेय का पलटवार
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Sanatan Pandey News: समाजवादी पार्टी में टूट के ओपी राजभर के दावे को लेकर बलिया सांसद सनातन पांडेय ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि राजभर पहले अपनी पार्टी संभालें, उनकी खुद की पार्टी टूट गई है।

सनातन पांडे- ओपी राजभर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Sanatan Pandey Statement: समाजवादी पार्टी के बलिया से सांसद सनातन पांडेय ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुसभपा) के मुखिया ओमप्रकाश राजभर के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें राजभर ने सपा में बागी होने का दावा किया था। सनातन पांडेय ने कहा कि अगर वह सपा से बागी हो गए तो राजनीति से ही संन्यास ले लेंगे।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा में टूट को लेकर बड़ा दावा किया था। ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया था कि समाजवादी पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट होगी। उसके बाद आज सुबह-सुबह उन्होंने एक और पोस्ट किया जिसमें कहा कि वह बागी बलिया का लाल समाजवादी पार्टी के बागी सांसदों का नेता ही होगा। ऐसा माना गया कि उनका यह इशारा सनातन पांडेय की ओर है लेकिन उनके इस बयान पर बलिया के सांसद ने भी पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है।
राजनीति से ही संन्यास ले लूंगा..
सनातन पांडेय ने आज ओमप्रकाश राजभर का पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें दुनिया की कोई ताकत समाजवादी पार्टी से अलग नहीं कर सकती है। पांडेय ने कहा कि मेरे पिता मुझे इंजीनियर बनाना चाहते थे लेकिन पिता की मौत के बाद 1986 के बाद राजनीति में आया। सपा सांसद पांडेय ने कहा कि अगर बलिया का लाल बागियों का नेतृत्व करेंगा तो मैं राजनीति से ही संन्यास ले लूंगा।
सम्बंधित ख़बरें
विधानसभा के मानसून सत्र में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष
वृंदावन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदामों से बरामद 5,000 किलो मिलावटी पेड़ा और मिल्क केक किए नष्ट
नाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण
देवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
यह भी पढ़ें- केशव प्रसाद की PC के बाद काजू-बादाम की प्लेटों पर टूटे भाजपा कार्यकर्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ओपी राजभर का सोशल मीडिया पोस्ट
दरअसल गुरुवार सुबह-सुबह ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है?
तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ का ही लाल करेगा..और करे भी क्यों न.. कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों का अपमान किया गया, उससे ‘बागी बलिया’ का लाल बहुत आहत हुआ है।
कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है? तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा। और करे भी क्यों न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल… — Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 18, 2026
सनातन पांडेय का राजभर पर कटाक्ष
सनातन पांडेय ने ओमप्रकाश राजभर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजभर हमारे संसदीय क्षेत्र से विधायक हैं। सनातन पांडेय ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना कुछ किए ही राजनीति में सफलता मिल गई है, इसलिए वे ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजभर के बेटे रसड़ा से चुनाव हार गए थे लेकिन उनको कभी अपमानित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि खुद की उनकी पार्टी टूट गई, पहले वो अपनी पार्टी संभाल ले। सनातन पांडेय ने आरोप लगाया कि राजभर ने स्वजातीय लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया है।
Sanatan pandey hits back at op rajbhar quit politics if i rebel against sp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














