संभल को पर्यटन नगरी के रूप में किया जाएगा विकसित, जानें क्या है सरकार का प्लान
संभल में तीर्थ स्थलों, कूपों और प्राचीन तालाबों की कुछ ही दिनों में तस्वीर बदलने वाली है। इसके तालाबों पर मिले अवैध कब्जा पट्टा को भी निरस्त किया है।
- Written By: शिवानी मिश्रा
संभल (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)
संभल : संभल में तीर्थ स्थलों, कूपों और प्राचीन तालाबों की कुछ ही दिनों में तस्वीर बदलने वाली है। इसके तालाबों पर मिले अवैध कब्जा पट्टा को भी निरस्त किया है। संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि संभल को पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने का काम किया जा रहा है जिससे इस नगर को एक नई पहचान मिले और पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।
संभल सदर इलाके के पांच तीर्थ स्थल चतुर्मुख कूप, अशोक कूप, चतुर सागर, एकान्ति तीर्थ और शंख माधव का निरीक्षण करने के बाद पेंसिया ने पत्रकारों को कहा गया है कि सामान्य रूप से जितने भी तीर्थ स्थान और कूप हैं वे सभी पवित्र ग्रंथों में दर्ज़ हैं, लेकिन किसी कारणवश उन पर अतिक्रमण हो गया जिन्हें अब मुक्त कराया जा रहा है।
देश की ताजा खबरों की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
Hair Fall Remedy: हेयर फॉल को रोकने का सबसे बढ़िया उपाय, शैंपू नहीं, रीठा से इस तरीके से धोएं बाल
ब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव, जयशंकर के साथ इन मुद्दों को लेकर होगी अहम चर्चा
Urvashi Rautela look: कान्स 2026 में मर्मेड बनीं उर्वशी रौतेला, सिल्वर गाउन और क्रिस्टल ताज में लूटी महफिल
सावरकर स्मारक पर सियासी घमासान, नरसिंहनगर में प्रस्तावित सावरकर स्मारक की जगह बैडमिंटन कोर्ट निर्माण
मनरेगा और ग्राम निधि से संरक्षित
उन्होंने कहा है कि यहां एक तालाब एकान्ति तीर्थ है जिसका मनरेगा के तहत पुनरुद्धार किया जाएगा। पेंसिया ने कहा है कि ग्राम क्षेत्र में जितने भी तीर्थ स्थान हैं उन्हें मनरेगा और ग्राम निधि से संरक्षित किया जाएगा, जबकि जो तीर्थ स्थान नगर क्षेत्र में हैं उनका काम नगरपालिका के तहत शासन की योजनाओं और वंदन योजना से कराया जाएगा।
जिलाधिकारी के मुताबिक फिलहाल चतुर्मुख कूप पर काम हो रहा है, और अशोक कूप पर थोड़ा बहुत काम होना बाकी है। इसके अलावा चतुर सागर और एकांति तीर्थ और शंख माधव कुल पांच स्थान हैं जो तालाब और कूप थे, उनका निरीक्षण किया गया है। अब इनका भी जीर्णोद्धार कराया जाने वाला है।
