-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sambhal Violence Akhilesh Yadav On Bjp After Court Order To Register Case Against Police Officers Anuj Chaudhary
‘भाजपाई किसी के सगे नहीं…भाजपाई किसी के सगे नहीं’, अनुज चौधरी के खिलाफ FIR के आदेश पर बोले अखिलाश यादव
- Written By: अर्पित शुक्ला
Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब पुलिस के बड़े साहब कोर्ट के आदेश को अवैध बता रहे हैं। अब कहीं माननीय अदालत इनके ख़िलाफ़ भी कार्रवाई न दे।

अखिलेश यादव, (सपा प्रमुख)
Sambhal Violence Case: संभल हिंसा मामले में अदालत ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी, तत्कालीन कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अब इन्हें बचाने कोई नहीं आएगा और ये पक्षपाती पुलिसकर्मी अकेले बैठकर बीजेपी के फॉर्मूले को याद करेंगे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अब कोई बचाने नहीं आएगा। अब ये पक्षपाती पुलिसकर्मी अकेले में खाली बैठकर याद करेंगे। भाजपा का फ़ार्मूला नंबर 1 है, पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो! भाजपा का फ़ार्मूला नंबर 2 है – भाजपाई किसी के सगे नहीं होते।”
ज्यादा दरोगाई दिखाना भारी न पड़ जाए- अखिलेश यादव
एक अन्य पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, “अब पुलिस के बड़े अधिकारी कोर्ट के आदेश को अवैध बता रहे हैं। क्या इसे अदालत की अवमानना माना जाएगा? कहीं माननीय न्यायालय इनके खिलाफ भी कार्रवाई न कर दे। सत्ता की चापलूसी के चक्कर में जरूरत से ज्यादा दरोगाई दिखाना कहीं महंगा न पड़ जाए।”
सम्बंधित ख़बरें
14 साल बाद प्रयागराज में अखिलेश यादव का रात्रि प्रवास, पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
अखिलेश के जन्मदिन पर नया सियासी पोस्टर; श्रीकृष्ण के रूप में दिखे सपा प्रमुख, हाथ में संविधान ने बढ़ाई राजनीति
बधाई या सियासी हमला! अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने दे डाली ये अजीबोगरीब सलाह, याद दिलाया VVIP इतिहास
कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करेगी पुलिस
संभल जिले के चंदौसी स्थित कोर्ट ने संभल हिंसा मामले में तत्कालीन पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी, तत्कालीन कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। हालांकि पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि इस आदेश के खिलाफ अपील दायर की जाएगी।
यह आदेश मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) विभांशु सुधीर ने 9 जनवरी को उस याचिका पर दिया, जो हिंसा में घायल एक व्यक्ति के पिता द्वारा दायर की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि उनके बेटे को पुलिस की गोली लगी थी। शिकायतकर्ता ने सीओ अनुज चौधरी, थाना प्रभारी अनुज तोमर और 10–12 अज्ञात पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया है।
मामले में पहले ही हो चुकी है न्यायिक जांच – एसपी
संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा था कि पुलिस कोर्ट के आदेश को चुनौती देगी। उनका कहना है,
“हम अपील दायर करेंगे और एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी, क्योंकि इस मामले में पहले ही न्यायिक जांच हो चुकी है।”
फिलहाल अनुज चौधरी फिरोजाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात हैं, जबकि अनुज तोमर संभल जिले की चंदौसी कोतवाली के प्रभारी हैं।
क्या है पूरा मामला?
यह विवाद 19 नवंबर को शुरू हुआ था, जब वकील हरि शंकर जैन और विष्णु शंकर जैन सहित हिंदू याचिकाकर्ताओं ने संभल जिला अदालत में याचिका दायर कर दावा किया था कि शाही जामा मस्जिद एक पुराने हरिहर नाथ मंदिर के ऊपर बनाई गई है। उसी दिन अदालत के आदेश पर सर्वे कराया गया और 24 नवंबर को दूसरा सर्वे हुआ। दूसरे सर्वे के बाद संभल में हिंसा भड़क उठी, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए।
यह भी पढ़ें- जन्मदिन विशेष: 70 के दशक की वो लड़की…जो बनना चाहती थी IAS, कैसे बन गई देश की सबसे शक्तिशाली महिला राजनेता?
पुलिस ने इस हिंसा के संबंध में 12 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क और मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली समेत कई राजनीतिक हस्तियों सहित 2,000 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है।
Sambhal violence akhilesh yadav on bjp after court order to register case against police officers anuj chaudhary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 08:18 PMसंभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Jul 02, 2026 | 08:17 PMलातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














