Sambhal News: संभल में फिर गरजा योगी का बुल्डोजर, वर्षों पुराना इमामबाड़ा और ईदगाह पलभर में धराशाई
Sambhal News: संभल में एक बार फिर से बुल्डोजर गरजा। यह बुल्डोजर एक्शन गुरुवार सुबह से दोपहर तक ईदगाह और इमामबाड़े पर चला। कार्रवाई में ईदगाह और इमामबाड़े को गिराया गया।
- Written By: अमन मौर्या
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Sambhal Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के संभल में एक बार फिर से बुल्डोजर गरजा। यह बुल्डोजर एक्शन गुरुवार सुबह से दोपहर तक ईदगाह और इमामबाड़े पर चला। कार्रवाई में ईदगाह और इमामबाड़े को गिराया गया। इस दौरान कार्रवाई स्थल पर पांच थानों से पुलिस फोर्स बुलाया गया और एक कंपनी पीएसी की भी तैनात की गई। कार्रवाई में इमामबाड़ा गिराने में चार बुलडोजर लगाए गए। बुल्डोजर एक्शन के दौरान भारी संख्या में गांव के लोग जुट गए। मामला संभल कोतवाली क्षेत्र के बिछोली गांव का है।
लोगों के विरोध करने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें खदेड़ दिया। प्रशासन के अनुसार, चारागाह की करीब 7 बीघा भूमि पर ईदगाह और खाद गड्ढे की जमीन पर इमामबाड़ा का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर लेखपाल स्पर्श गुप्ता ने 18 जनवरी में तहसीलदार कोर्ट में अपील दायर किया था। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर 31 जनवरी को अखबार में आदेश का नोटिस छपवाया गया। इसमें कब्जेदारों के सामने आने की बात कही गई थी। हालांकि, कोई सामने नहीं आया।
‘ग्रामीणों को मिलती थी सुविधाएं’
संभल में बुल्डोजर कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों का कहना है कि कार्रवाई रुकनी चाहिए। क्योंकि इमामबाड़े और ईदगाहों पर लोगों को सुविधाएं मिलती थी। गरीब ग्रामीणों की बारात यहां रुकती थी। इसके साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि अगर यह मामला केवल सरकारी जमीन पर निर्माण का है, तो सरकारी जमीनों पर कई जगह मंदिर भी बने हुए हैं, लेकिन कार्रवाई केवल मस्जिदों पर ही क्यों हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
UP: सीएम योगी ने की विकास परियोजनाओं की समीक्षा, एक्सप्रेसवे और नाइट सफारी पर दिया बड़ा अपडेट
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 26,315 करोड़ के विंध्य एक्सप्रेसवे को मंजूरी, 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी
सीएम योगी का बड़ा फैसला, जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
प्रशासन समय नहीं देने का आरोप
ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने निर्माण हटाने के लिए उन्हें बिल्कुल भी समय नहीं दिया। उनका कहना है कि इसको बनाने में बहुत पैसा लगा था वो अब बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्रवाई की जानकारी उन्हें रात में अचानक मिली कि कल सुबह प्रशासन इमामबाड़े पर बुलडोजर कार्रवाई करेगा। इसके बाद खुद ही लोग हथौड़ी-छेनी लेकर निर्माण हटाने लगे थे। लेकिन कार्रवाई से पहले सुबह करीब 7.30 बजे एसडीएम और नायब तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें वहां से हटा दिया।
ये भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए PM Modi ने मजाकिया अंदाज में विपक्ष पर साधा निशाना; सुने भाषण की यह प्रमुख बातें
आम जन के उपयोग में होगी जमीन- डीएम
कार्रवाई पर जानकारी देते हुए डीएम राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि लगभग सात बीघा जमीन पर 12 साल से अवैध कब्जा है। इस पर इमामबाड़ा, ईदगाह सहित कई अन्य निर्माण किया गया था। उन्होनें बताया कि जमीन को खाली कराकर आम जन के उपयोग में लाया जाएगा।
