- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Samajwadi Party Mp Ramji Lal Suman Tore Police Notice Politics Heat Up In Up On Dalit Issue
पुलिस ने रोका, तो सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने फाड़ दिया नोटिस; दलित मुद्दे पर यूपी में गरमाई राजनीति
रामजी लाल सुमन मथुरा के एक दलित उत्पीड़न मामले में पीड़ितों से मिलने के लिए सपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ जा रहे थे। लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए मथुरा जाने से मना कर दिया।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

फोटो सोर्स - वीडियो
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन और यूपी पुलिस के बीच 26 मई दिन सोमवार को एक बार फिर तीखी झड़प देखने को मिली है। आगरा से मथुरा रवाना हो रहे सपा सांसद को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया, जिससे नाराज होकर उन्होंने मौके पर ही पुलिस का नोटिस फाड़कर फेंक दिया।
दरअसल, रामजी लाल सुमन मथुरा के एक दलित उत्पीड़न मामले में पीड़ितों से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ जा रहे थे। लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए मथुरा जाने से मना कर दिया।
गुस्से से लाल सासंद ने भाड़ा पुलिस का नोटिस
पुलिस अधिकारियों ने उनके आगरा स्थित आवास पर पहुंचकर एक लिखित नोटिस सौंपा, जिसमें साफ तौर पर उन्हें मथुरा न जाने की हिदायत दी गई थी। जैसे ही सपा सांसद को यह नोटिस मिला, वे गुस्से से उबल पड़े और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए नोटिस को मौके पर ही फाड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह
यूपी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, अलीगढ़ और मथुरा में दो बड़ी मुठभेड़, दो बदमाश ढेर और तीन घायल
यहां देखिए वीडियो
सपा सांसद रामजी लाल सुमन जी को पुलिस ने मथुरा जाने से रोका तो सांसद जी ने पुलिस के नोटिस को फाड़कर फेंक दिया. #RamjiLalSuman | #Police pic.twitter.com/vyERlm1xJG — Ajay FAUJi अजय फौजी 🇮🇳 (@AjayFaujisp) May 26, 2025
दलितों की आवाज कुचल रही यूपी की भाजपा सरकार, बोले रामजी लाल सुमन
रामजी लाल सुमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार दलितों की आवाज को कुचल रही है। आज जब हम पीड़ितों से मिलने जा रहे थे, तो हमें रोक दिया गया। यह सीधा-सीधा लोकतंत्र की हत्या है। सरकार दबंगों के पक्ष में खड़ी है और दलित समाज की उपेक्षा कर रही है।”
सपा सांसद ने आगे कहा कि दलितों पर अत्याचार आज चरम पर है, और जब कोई जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़ा होता है, तो उसे भी रोका जा रहा है। ये सरकार अब पूरी तरह दबंगों के मन की सरकार बन चुकी है।
यह पहली बार नहीं है जब रामजी लाल सुमन को नजरबंद किया गया हो या उनके कार्यक्रमों में रुकावट डाली गई हो। इससे पहले भी कई बार उन्हें अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से रोका जा चुका है। राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम के बाद चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के अन्य नेताओं ने भी इस कार्रवाई की निंदा करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
Samajwadi party mp ramji lal suman tore police notice politics heat up in up on dalit issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर! फडणवीस-शिंदे ने किया भूमि पूजन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
May 26, 2026 | 10:51 AMन शेड काम आया, न पानी मिला: नागपुर में शासकीय दंत अस्पताल में कतार में खड़े मरीजों पर टूटा ‘लू’ का कहर
May 26, 2026 | 10:49 AMकोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद पर जमीयत उलेमा की दोटूक, बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के बिना कुछ नहीं
May 26, 2026 | 10:49 AMQuad Summit: नई दिल्ली में शुरू हुई क्वाड समिट, विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे क्वाड बैठक की अध्यक्षता
May 26, 2026 | 10:47 AMसंभाजीनगर में जिप की नई इमारत का काम अंतिम दौर में; सौर ऊर्जा से चलेगी बिल्डिंग, महावितरण को मिलेगी जमीन
May 26, 2026 | 10:45 AMGadchiroli में शादी से लौट रही बोलेरो पलटी, महिला की मौत; गर्भवती व 5 बच्चों समेत 16 घायल
May 26, 2026 | 10:43 AMप्रहार जनशक्ति के बाद BVA का Shiv Sena में होगा विलय, हितेंद्र ठाकुर को एकनाथ शिंदे का बड़ा ऑफर, पढ़ें रिपोर्ट
May 26, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













