Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिंदू विरोधी नेता की…महाकुंभ में पहुंचे मुलायम सिंह यादव! भड़के संतों याद दिलाया राम मंदिर आंदोलन

महाकुंभ मेला परिसर में एक शिविर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मूर्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मूर्ति पर कई हिंदू संतों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 13, 2025 | 11:17 AM

शिविर में लगी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में आज यानी 13 जनवरी से महाकुंभ का महापर्व शुरू हो चुका है। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले आस्था के इस महापर्व में करोड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए यहां जुटेंगे। दूसरी तरफ महाकुंभ मेला परिसर में एक शिविर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मूर्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मूर्ति पर कई हिंदू संतों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद समेत कई संतों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हिंदुओं की आस्था के पर्व में हिंदू विरोधी नेता की मूर्ति लगाना हिंदुओं का अपमान है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने मूर्ति लगाए जाने की कड़ी निंदा की है। वहीं जूना अखाड़े ने इस बयान का समर्थन किया है।

क्या बोले महंत रवीन्द्र पुरी?

परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी विचार रखते हैं। महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगाने का मकसद संतों को उन घटनाओं की याद दिलाना है, जब उनके लोगों ने हिंदुओं का कत्लेआम किया था।

सम्बंधित ख़बरें

जिस नेता ने बचाई थी मनमोहन सरकार, बिग बी को दिवालिया होने से बचाया… क्यों राजनीतिक चाणक्य कहलाए अमर सिंह?

Ram Mandir Controversy: सनातन और संतों का अपमान…संसद परिसर में पप्पू यादव के भगवा लिबास पर भड़की बीजेपी

राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, जानिए मोदी सरकार के नए कानून में क्या है खास

चंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे

उन्होंने कहा, मुलायम सिंह की मूर्ति पर हमें कोई आपत्ति नहीं है। वह हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं। लेकिन इस समय मूर्ति स्थापित करके वह क्या संदेश देना चाहते हैं? राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने क्या किया, यह सभी जानते हैं। महंत ने कहा, वह हमेशा हिंदू विरोधी, सनातन विरोधी और मुस्लिम समर्थक रहे हैं।

माता प्रसाद पांडेय ने किया अनावरण

इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने रविवार को बताया था कि मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान ने कुंभ परिसर में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री की करीब दो-तीन फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य मुलायम सिंह यादव के विचारों और सोच को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, तीर्थयात्रियों और अन्य लोगों का शिविर में आने, वहां खाने और रहने का स्वागत है। प्रतीकात्मक रूप से मुलायम सिंह यादव की एक छोटी मूर्ति स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के बाद पार्टी कार्यालय में मूर्ति स्थापित की जाएगी।

महाकुंभ से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वह 10 बार विधायक और सात बार सांसद भी चुने गए। उन्होंने मैनपुरी और आजमगढ़ जैसे क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया। 10 अक्टूबर 2022 को उनका निधन हो गया।

Saints got angry over installation of mulayam singh yadav statue in maha kumbh camp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2025 | 11:17 AM

Topics:  

  • Mahakumbh 2025
  • Prayagraj
  • Samajwadi Party

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.