Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संत अपने नहीं, देश और समाज के बारे में सोचता है: सीएम योगी

  • By अमन दुबे
Updated On: Nov 15, 2022 | 09:14 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि संत (Saint) का स्वभाव लोक कल्याणकारी (Public Welfare) होता है, वह अपने नहीं, देश (Country) और समाज (Society) के बारे में सोचता है। समाज को वह दिशा देता है। अपने बारे में सोचने वाला व्यक्ति कभी संत नहीं हो सकता। मनुष्य भी अपने लिए सोचता है तो स्वार्थी और लोक कल्याण के लिए सोचने वाला परमार्थी कहलाता है। अपने लिए सोचने वाले व्यक्ति कभी समाज के लिए अनुकरणीय नहीं हो सकता। 

सीएम मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन के गुरु गोरक्षनाथ मंडपम में आयोजित ब्रह्मलीन महंत योगी महेंद्र नाथ महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ और श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महंत महेंद्र नाथ द्वारा यहां की गई साधना और लोककल्याण कारी कार्यक्रमों के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं। सीएम ने कहा कि 10-11 वर्षों तक महेंद्र नाथ को इस पीठ पर मां की सेवा का अवसर मिला। उन्होंने पूज्य महंत अवेद्यनाथ के मार्गदर्शन में लोककल्याणकारी प्रवृत्ति, सकारात्मक सोच, समग्र विकास की रूपरेखा तैयार की। 

धर्मस्थल राष्ट्रीय एकता का संदेश भी देते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां पाटेश्वरी का यह पीठ आदिपीठ है। मान्यता है कि यहां दक्ष प्रजापति के यज्ञ के फलस्वरूप सती के अंग जिन 51 स्थलों पर धरती पर गिरे थे, यहां मां का पट सहित वाम स्कंद यहां गिरने के कारण यह मां पाटेश्वरी के धाम के रूप में कहलाया था। गुरु गोरक्षनाथ ने यहां मां के विग्रह को स्थापित किया था। यहां पहले पिंडी के रूप और बाद में गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज ने यहां मां पाटेश्वरी के भव्य विग्रह की स्थापना कराई थी। कालांतर में यहां नवदुर्गा की मूर्तियां भी स्थापित हुई। आज यहां गोसेवा, धर्मशाला, वनवासी बच्चों के लिए छात्रावास, बच्चों के लिए विद्यालय, चिकित्सालय आदि लोक कल्याणकारी कार्यक्रम चल रहे हैं। धर्म स्थल सिर्फ उपासना के केंद्र ही नहीं हैं, वे राष्ट्रीय एकता का भी संदेश देते हैं। एकता से परिवार, समाज और देश एक सूत्र में बंधे रहते हैं। 

गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देवीपाटन शक्तिपीठ आस्था का केंद्र है और भारत-नेपाल की एकता का भी आधार है। यह पीठ दोनों देश के सांस्कृतिक सेतु का माध्यम हो सकता है। चैत्र नवरात्रि में नेपाल से सिद्ध रतन नाथ की यात्रा यहां आती है। पंचमी से नवमी तक यहाँ पर हजारों श्रद्धालु देवीपाटन पूजन-अर्चन करने आते हैं।

Saint thinks about country and society not himself cm yogi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2022 | 09:14 PM

Topics:  

  • Chief Minister Yogi Adityanath
  • Public Welfare

सम्बंधित ख़बरें

1

UP के हर जिले में बनेंगे डिटेंशन सेंटर, CM योगी का बड़ा आदेश; घुसपैठियों को खदेड़ने का फरमान जारी

2

योगी सरकार का फैसला: यूपी की महिलाएं अब कर सकेंगी नाइट शिफ्ट में काम, सुरक्षा पर होगा खास ध्यान

3

नागरिकों की समस्या हल करने प्राथमिकता दें, विधायक धर्मराव आत्राम ने दिया निर्देश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.