गाजियाबाद में टायर रबर फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, राहत बचाओ अभियान में जुटी दमकल विभाग
Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जहां एक टायर फैक्ट्री में मंगलवर की सुबह अचानक आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
- Written By: वंदना शर्मा
गाजियाबाद टायर फैक्ट्री में आग सोर्स सोशल मीडिया
Ghaziabad Tyre Factory Fire: गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जहां एक टायर फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग बहुत तेजी से फैल गया और फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह है कि इस हादसे के समय किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है।
जानकारी के मुताबिक, दमकल की टीम ने पास के मंदिर की दीवार को तोड़कर 2 वॉटर वाउजर और फोम से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक टायर बनाने वाली फैक्ट्री अल्फा कोल्ड रेट्रेडस में मंगलवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई।
हौज लाइन बिछाकर आग को बुझाने का कार्य शुरू
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने देखा कि फैक्ट्री के आगे के हिस्से में तेजी से आग फैल रही थी। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने तत्काल हौज लाइन बिछाकर आग को बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। हालांकि आग धीर-धीरे फैक्ट्री तक अंदर तक फैल गई थी। जिसके कारण दमकल कर्मियों के लिए सीधे अंदर प्रवेश करना बहुत ही मुश्किल हो रहा था। आग को तुरंत बुझाना बेहद जरूरी था, नहीं तो आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में भी फैल सकती थी। दमकल अधिकारियों ने बताया कि करीब चार गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया था। लगभग एक घंटे कि मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी तरह की हताहत की अभी तक कोई खबर नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: कलमना की अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 6 दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
प्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
सीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
यूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
टायर रबर प्रोसेसिंग यूनिट तक फैली आग
दमकल विभाग के मुख्य अधिकारी राहुल पाल भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब 7:30 बजे साहिबाबाद फायर स्टेशन को फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल गाड़ियों को मौके पर भेज गया। उन्होंने यह भी बताया कि जब टीम मौके पर फैक्ट्री में पहुंची तो देखा कि टायर रबर प्रोसेसिंग यूनिट में आग फैल चुकी थी। बात दें कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई थी। फैक्ट्री में टायर काफी बड़ी मात्र में रखे थे। जिनमें आग लगने के कारण आग बुझाने का कार्य और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया था। टायरों में आग लंबे समय तक धधक्कती रही और सामान्य पानी से आग पर काबू पाना बहुत मुश्किल होता जा रहा था। इस वजह से दमकल विभाग के कर्मियों ने फैक्ट्री के भीतर फोम की पंपिंग कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
यह भी पढें: प्रयागराज मेडिकल कॉलेज की एक नई और बड़ी रिसर्च, लंबे समय तक जियेंगे Brain Tumor के मरीज
दिल्ली होटल में हुई आगजनी की घटना
दमकल कर्मियों ने से रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे आग आस पास के इलाकों में फैलने से रोक दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। भीषण गर्मी के चलते आग लगने की कई घटनाएं सामने आ रही है। इससे पहले भी गाजियाबाद में आग लगने की घटनाएं हो चुकी है। वहीं दिल्ली के मालवीय नगर होटल में हुई आगजनी की घटना के बाद गाजियाबाद का अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की तरफ से होटल, रेस्टोरेंट आदि का निरक्षण किया जा रहा है और खामियों को जल्द से जल्द दूर करने की चेतावनी के साथ कई लोगों को नोटिस भी दिए जा रहे है।
