CM योगी की मां पर हुई टिप्पणी को लेकर जमकर भड़के रवि किशन, मौलाना को बताया मजहबी
Ravi Kishan On Bihar Maulana: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सांसद रवि किशन का बयान सामने आया है, उन्होंने अपनी नाराजगी को साफ जाहिर किया है और मौलाना पर जमकर निशाना साधा है।
- Written By: सजल रघुवंशी
मौलाना, रवि किशन (स्त्रोत- सोशल मीडिया)
Bihar Maulana Controversial Statement: बिहार के मौलाना ‘अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उस वीडियो में मौलाना यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बहस भी तेज हो गई है, लोग इसे सीएम और उनकी मां का अपमान बता रहे हैं।
इसी बीच गोरखपुर से भाजपा के सांसद रवि किशन का एक बयान सामने आया है। उन्होंने मौलाना के विवादित बयान को अत्यंत निंदनीय बताया है।
रवि किशन ने क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए गोरखपुर के सांसद रवि किशन लिखते हैं कि भारतीय संस्कृति में माँ सर्वोच्च सम्मान की प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की पूज्य माता जी पर बिहार के मौलाना द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
यूपी में कहर बरपाने लगा मानसून: 75 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
भारतीय संस्कृति में माँ सर्वोच्च सम्मान की प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री @MYogiAdityanath जी महाराज की पूज्य माता जी पर बिहार के मौलाना द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है। जो लोग मातृत्व का अपमान करते हैं, वे दरअसल अपने संस्कार और अपनी सोच का ही परिचय… — Ravi Kishan (@ravikishann) March 8, 2026
उन्होंने आगे लिखा कि जो लोग मातृत्व का अपमान करते हैं, वह अपने संस्कार और अपनी सोच का ही परिचय देते हैं। समाज देख रहा है कि की महिलाओं के प्रति इनकी मजहबी सोच क्या है? ऐसी सोच को यह राष्ट्र कभी स्वीकार नहीं करेगा।
क्या है पुरा मामला?
दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी ने उत्तर प्रदेश में लागू सख्त कानूनों की आलोचना की साथ ही उन्होंने सीएम योगी की मां पर विवादित टिप्पणी भी की। कार्यक्रम का वीडियो बिहार के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया जैसे ही यह वीडियो फैला, लोगों में गुस्सा भड़क उठा। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताया और मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कई यूजर्स ने लिखा कि यह सिर्फ राजनीतिक आलोचना नहीं बल्कि एक मां का अपमान है, जो अस्वीकार्य है।
यह भी पढ़ें: ‘केवल माहौल बनाने के लिए…’, आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले को लेकर आया शंकराचार्य का बयान, कही ये बात
लखनऊ में फूंका गया मौलाना का पुतला
इस बयान के बाद लखनऊ में मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। हजरतगंज चौराहे पर मौलाना का पुतला फूंका गया और नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से सलीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
