-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rakesh Tikait Hurts India While Clarifying On Naresh Tikait Statment Watch Video
‘चोर पाकिस्तान में नहीं यहीं है’, नरेश के पाकिस्तानी किसान वाले बयान पर सफाई देते हुए भारत को जख्म दे बैठे राकेश टिकैत- VIDEO
- Written By: अभिषेक सिंह
नरेश टिकैत के बयान पर सफाई देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि प्रेस सवाल पूछ रही थी। हालांकि नरेश टिकैत का ऐसा कोई इरादा नहीं था। हम सरकार के साथ हैं। उन्होंने आगे कहा कि लाहौरी नमक पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए

राकेश टिकैत (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश सदमे में है। हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष और किसान नेता नरेश टिकैत के बयान पर मचे बवाल के बाद अब खुद राकेश टिकैत ने सफाई देते हुए विवादित बयान दिया है।
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने करनाल में कहा कि पूरा देश दुखी है। उन्होंने कहा कि इस हमले से पूरा देश सदमे में है। सरकार को इस मामले में सख्त फैसले लेने चाहिए।
नरेश टिकैत के बयान पर दी सफाई
नरेश टिकैत के बयान पर सफाई देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि प्रेस सवाल पूछ रही थी। हालांकि नरेश टिकैत का ऐसा कोई इरादा नहीं था। हम सरकार के साथ हैं। उन्होंने आगे कहा कि लाहौरी नमक पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और मसालों पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। पाकिस्तानियों की कमर तोड़ दी जानी चाहिए। पूरा देश एकजुट है। राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि और पानी का हमारा आंतरिक मामला चलता रहेगा, लेकिन इस मुद्दे पर हम केंद्र सरकार के साथ हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
‘चोर पाकिस्तान में नहीं, यहीं है’
बीकेयू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि इस घटना से किसको फायदा हो रहा है, हिंदू-मुस्लिम में कौन फूट डाल रहा है, इस सवाल का जवाब उसके अपने पेट में है। घटना को अंजाम देने वाला चोर पाकिस्तान में नहीं, बल्कि यहीं है। राकेश टिकैत का यह वीडियो लोग शेयर कर इसे शर्मनाक करार दे रहे हैं।
राकेश टिकैत ने बेहद घटिया और शर्मनाक बयान दिया है। शर्मनाक-शर्मनाक-शर्मनाक-शर्मनाक। पूरा
देश गुस्से और आक्रोश में है उस समय ऐसा घटिया बयान! pic.twitter.com/2z6WkYyqFs — VIKAS JHA (@vikasnisu_007) April 28, 2025
राकेश टिकैत ने कहा कि असली सवाल पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांव में जब किसी की हत्या होती है तो पुलिस सबसे पहले जमीन पाने जैसे लाभ पाने वाले को गिरफ्तार करती है। इस घटना को अंजाम देने वाले को कहां ढूंढोगे, चोर तो आपके बीच में है, पाकिस्तान में नहीं।
नरेश टिकैत ने क्या कहा?
किसान नेता नरेश टिकैत ने रविवार को कहा कि आतंकी हमले के लिए पूरे पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। कुछ लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वहां की पूरी जनता गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान का पानी रोकना गलत है। किसान चाहे भारत का हो या पाकिस्तान का, पानी रोकने से उसे नुकसान ही होगा।
पाकिस्तान का पानी रोकना गलत आतंकी हमले के लिए पूरा पाकिस्तान जिम्मेदार नहीं ..!
~ नरेश टिकैत , अंतर्राष्ट्रीय किसान नेता #देशद्रोही_नरेश_टिकैत pic.twitter.com/HoG9Ha4baO — Lokendra Singh (@LSekhavata) April 28, 2025
आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया था। जिसके बाद नरेश टिकैत का यह बयान सामने आया था।
Rakesh tikait hurts india while clarifying on naresh tikait statment watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













