Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजा भैया के बयान से यूपी में फटेगा सियासी ‘ज्वालामुखी’! मुस्लिमों और संविधान पर ऐसा क्या बोल गए कुंडा विधायक?

Raja Bhaiya Latest Statement: उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक राजा भैया ने धर्म परिवर्तन और संविधान को लेकर एक बेहद विवादित बयान दिया है, जिससे प्रतापगढ़ से लेकर लखनऊ तक सियासी भूचाल आ गया है।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 19, 2026 | 11:08 AM

राजा भैया, फोटो- सोशल मीडिया स्क्रीनग्रैब

Follow Us
Close
Follow Us:

Raja Bhaiya Controversial Statement: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी बेबाकी और रसूख के लिए मशहूर कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने एक बार फिर ऐसा सियासी बयान दिया है जिसने पूरे प्रदेश का पारा चढ़ सकता है। प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके में एक जनसभा में उन्होंने धर्म और इतिहास को लेकर जो शब्द कहे वो अब चर्चा का विषय बन गए हैं।

मंगलवार सुबह जब प्रतापगढ़ के कुंडा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया मंच पर आए तो उन्होंने भारत के मुसलमानों के इतिहास पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां का मुस्लिम समुदाय कोई अरब देशों से नहीं आया है।

हिंदू थे सभी मुस्लिम: राजा भैया

राजा भैया ने कहा कि आज देश में जितने भी मुस्लिम दिखाई दे रहे हैं, वे सभी पूर्व में हिंदू ही थे। उनके इस बयान ने न केवल इतिहास की परतों को कुरेदने का काम किया है, बल्कि धर्म परिवर्तन को लेकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है, जिसके छींटे अब लखनऊ तक पहुंच रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सीएम योगी संत हैं…सड़क पर नमाज वाले बयान का इस मुस्लिम नेता ने किया खुला समर्थन, कही ये बड़ी बात

यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?

Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?

शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई

आज कोई महानगर ऐसा नहीं जहां गौ मांस न मिलता हो — राजा भैया – और कई जगह तो ऐसा है कि चुनावती देके कटा जाता है। क्योंकि वह हिंदू सक्षम नहीं है। राजा भैया – ने बहुत सुंदर बात कही जरूर हर हिन्दू भाई बहन को सुना चाहिए एक बार..👇 और सभी हिन्दू को एक होके अपनी गौ माता की रक्षा करनी… pic.twitter.com/aiKHmRBckw — मनीष मिश्रा (@Sanatnimaneesh) May 18, 2026

वीरों की संतान और कायरों के वंशज पर छिड़ी बहस

राजा भैया यहीं नहीं रुके, उन्होंने धर्म परिवर्तन करने वालों के पीछे की वजहों पर भी बेहद तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने मंच से खुलेआम कहा कि जिन लोगों ने दबाव, प्रलोभन या लालच में आकर अपना धर्म बदला, वे असल में कायर, लोभी और निष्ठाहीन थे। राजा भैया ने तर्क दिया कि जो लोग अपने धर्म के प्रति आस्था विहीन थे, उन्होंने ही हिंदू धर्म को छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाया। वहीं दूसरी तरफ, उन्होंने सभा में मौजूद जनता और खुद को उन वीरों का वंशज बताया जो तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने धर्म पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि जो धार्मिक, वीर और बलिदानी थे, हम सब हिंदू उन्हीं की संतान हैं।

सनातन और संविधान को लेकर राजा भैया की बड़ी चेतावनी

इतिहास और धर्म के बाद राजा भैया ने अपनी बात को देश के संविधान की ओर मोड़ दिया, जो सबसे अधिक चौंकाने वाला रहा। उन्होंने जनता को सचेत करते हुए एक बड़ा दावा किया कि यदि देश में सनातन नहीं रहेगा, तो संविधान का भी अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। राजा भैया ने सीधे तौर पर यह संदेश देने की कोशिश की है कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की जड़ें कहीं न कहीं सनातन संस्कृति में निहित हैं।

यह भी पढ़ें: देश से बाहर निकालने का समय…CM सुवेंदु के ऐलान से अवैध प्रवासियों में हड़कंप, पत्थरबाजों को दी चेतावनी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

एक ओर राजा भैया के समर्थक उनके इस रुख को हिंदू गौरव और सच्चाई की जीत बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक विश्लेषक इसे ध्रुवीकरण की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं। यह बयान आने वाले दिनों में बड़ी सियासी जंग का कारण बन सकता है।

Raja bhaiya controversial statement muslim conversion constitution up politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 11:08 AM

Topics:  

  • Raja Bhaiya
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.