- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rahul Gandhi Gifted Sewing Machine To Cobbler Ramchait
सुल्तानपुर में जिस मोची से मिले राहुल गांधी उसे भिजवाई सिलाई मशीन, रामचैत ने भी दिया रिटर्न गिफ्ट
शुक्रवार 26 जुलाई को राहुल गांधी ने सुल्तानपुर में जिस मोची से मुलाकात की थी उसे आज यानी शनिवार को सिलाई मशीन भिजवाई है। अब रामचैत को हाथों से जूतों की सिलाई नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, मोची रामचैत ने भी राहुल गांधी को रिटर्न गिफ्ट दिया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

मोची रामचैत को राहुल गांधी ने भिजवाई सिलाई मशीन (सोर्स-सोशल मीडिया)
सुल्तानपुर: शुक्रवार 26 जुलाई को राहुल गांधी ने सुल्तानपुर में जिस मोची से मुलाकात की थी उसे आज यानी शनिवार को सिलाई मशीन भिजवाई है। अब रामचैत को हाथों से जूतों की सिलाई नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, मोची रामचैत ने भी राहुल गांधी को रिटर्न गिफ्ट दिया है।
रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सुल्तानपुर के मोची रामचैत को सिलाई मशीन भिजवाई है। राहुल गांधी ने बीते कल यानी शुक्रवार को रामचैत से मुलाकात की थी। रामचैत ने भी कांग्रेस सांसद के लिए अपने हाथों से बनाए हुए दो जूते रिटर्न गिफ्ट के तौर पर भिजवाए हैं।
कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में दी जानकारी
कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी भी साझा की है। कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से की गई पोस्ट में लिखा है कि कल सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) में राहुल गांधी मोची रामचैत से मिले थे, उनके काम की बारीकियों को समझा था। अब उनके लिए जूते सिलने की मशीन भिजवाई है। जिससे रामचैत को जूते सिलाई में आसानी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
PCC चीफ जीतू पटवारी ने शिवराज और CM मोहन यादव को लिखा पत्र, MSP को कानूनी गारंटी देने की मांग
आज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!
जननायक राहुल गांधी जी कल सुल्तानपुर (UP) में मोची रामचैत जी से मिले थे, उनके काम की बारीकियों को समझा था। अब उनके लिए जूते सिलने की मशीन भिजवाई है, जिससे रामचैत जी को जूते की सिलाई में आसानी होगी। ऐसे हैं आपके राहुल, जन-जन के राहुल ❤️ pic.twitter.com/wEQNMneZdB — Congress (@INCIndia) July 27, 2024
पेशी के लिए सुल्तानपुर पहुंचे थे राहुल
आपको बता दें कि राहुल गांधी बीते कल 26 जुलाई को सुल्तानपुर पहुंचे थे। यहां की एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में पेश होना था। राहुल गांधी ने 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान गृहमंत्री अमित शाह पर एक विवादित टिप्पणी की थी। जिसको पेशी से वापसी के दौरान राहुल गांधी अचानक मोची रामचैत की दुकान पर रुके थे।
चप्पल सिलते हुए दिखे थे कांग्रेस सांसद
यहां राहुल गांधी रामचैत से उनके काम की बारीकियां समझते और चप्पल सिलते हुए भी दिखाई दिए थे। इस दौरान राहुल ने रामचेत के परिवार के साथ कोल्डड्रिंक पी और फोटों भी खिंचवाई थी। राहुल से मुलाकात के बात रामचैत ने कहा था कि लोग हमारे काम को नीचा समझते हैं लेकिन राहुल गांधी ने आकर हमारा सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
Rahul gandhi gifted sewing machine to cobbler ramchait
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
TET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
May 18, 2026 | 09:55 AMदेर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
May 18, 2026 | 09:54 AMशेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
May 18, 2026 | 09:53 AMगड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज
May 18, 2026 | 09:48 AMभाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
May 18, 2026 | 09:46 AMमहाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
May 18, 2026 | 09:40 AMहार्ट अटैक या कुछ और? अमरावती की बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
May 18, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














