-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- President Worshiped In The Kashi Vishwanath Temple Was Overwhelmed To See The Grand Ganga Aarti
काशी विश्वनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने किया पूजन-अर्चन, भव्य गंगा आरती देख हुईं अभिभूत
- Written By: प्रभाकर दुबे

वाराणसी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( President Draupadi Murmu) सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) में दर्शन पूजन किया। नव्य-भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ की अलौकिकता को देख राष्ट्रपति अभिभूत दिखीं। इससे पहले वे काशी (Kashi) के कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर (Kaal Bhairav Temple) में भी दर्शन पूजन करने पहुंचीं। वहीं शाम को दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की भव्य आरती में शामिल हुई। जहां उन्होंने खुद भी मां गंगा की आरती उतारकर विश्व कल्याण की कामना की।
एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाल बहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर किया। इसके उपरांत राष्ट्रपति सबसे पहले काल भैरव मंदिर पहुंचीं और विधि विधान से पूजा अर्चना की। यहां दर्शन पूजन के पश्चात मंदिर के पुजारी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिह्न के रूप में बाबा काल भैरव की तस्वीर एवं प्रसाद भेट किया।
पूजा अचर्ना की
राष्ट्रपति इसके उपरांत काशी विश्वनाथ धाम स्थित विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने षोडषोपचार विधि से पूजा अचर्ना की। बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने के बाद राष्ट्रपति ने सभी प्राणियों के मंगल की कामना की। उन्होंने भव्य विश्वनाथ धाम का भी अवलोकन किया और इसकी खूबसूरती की प्रशंसा की। काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रपति का अंगवस्त्रम पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट करके विशेष स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, बना देश का 45वां विश्व धरोहर स्थल
81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा के बाद काशी पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद, गौरक्षार्थ आंदोलन पर करेंगे अहम घोषणा
Varanasi: अधिवक्ताओं का ज्ञापन, विपक्षी नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई और NIA जांच की मांग
Varanasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस
आज मैंने वाराणसी में काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी भाग लिया जिसके आलौकिक स्वरों और दिव्य दृश्य ने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। जीवनदायिनी मां गंगा का आशीर्वाद सभी देशवासियों को सदा मिलता रहे, यह मेरी मंगलकामना है। pic.twitter.com/FperBlcle3 — President of India (@rashtrapatibhvn) February 13, 2023
राष्ट्रपति ने स्वयं भी मां गंगा की आरती उतारी
पहली बार काशी आगमन पर वाराणसी में हर तरफ उत्साह देखने को मिला। सड़क पर खड़े लोगों ने राष्ट्रपति का हर-हर महादेव के जयघोष से अभिवादन किया। उनका काफिला जिधर से भी गुजरा लोगों ने हर हर महादेव से उनका स्वागत किया। शाम को दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती को देख राष्ट्रपति भावविभोर हो गयीं। उनके स्वागत में गंगा आरती को देव दीपावली की तर्ज पर भव्य रूप प्रदान किया गया था। साथ ही घाट को दिये की रोशनी से जगमग किया गया था। इस दौरान राष्ट्रपति ने स्वयं भी मां गंगा की आरती उतारी। वहीं आरती के दौरान राम जनम योगी द्वारा लंबे शंखनाद को सुनकर राष्ट्रपति हतप्रभ रह गयीं। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए दशाश्वमेध घाट के अलावा अन्य घाटों को भी दीपों से सजाया गया था। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गये थे।
President worshiped in the kashi vishwanath temple was overwhelmed to see the grand ganga aarti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दादर में युवाओं का हुजूम: हाथों में संविधान व तिरंगा लेकर मनाया विजय उत्सव, उद्धव व राज ठाकरे 1 ही मंच से बरसे
Jul 27, 2026 | 07:39 AMEXCLUSIVE: भोपाल में नहीं थम रहा देह व्यापार? होटल से फोन पर भेजी जा रहीं महिलाओं की फोटो, पुलिस पर उठे सवाल
Jul 27, 2026 | 07:39 AMरूस को NATO का करारा जवाब! रोमानिया ने F-16 से मार गिराया रूसी ड्रोन, 3 दिन में तीसरी घुसपैठ
Jul 27, 2026 | 07:37 AMCAT 2026: 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को परीक्षा; जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
Jul 27, 2026 | 07:34 AMKriti Sanon Birthday: मॉडलिंग में मिली फटकार से टूटी थीं कृति, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की नेशनल अवॉर्ड विनर स्टार
Jul 27, 2026 | 07:30 AMघायल आरोपी जेल पहुंचते ही हुए ठीक, जेल के बाहर से वायरल वीडियो ने खोली पुलिस की पोल
Jul 27, 2026 | 07:29 AMLord Shiva Facts: शिवजी के रूप में छिपे हैं जीवन, मृत्यु और ब्रह्मांड के रहस्य, क्या आप जानते हैं इनका महत्व?
Jul 27, 2026 | 07:24 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














