हंडिया मर्डर केस में 24 घंटे में हिसाब: 2 शूटरों का एनकाउंटर, प्रधानपति समेत 4 गिरफ्तार; असलहा-बाइक बरामद

Prayagraj SP Leader Murderer Encounter: प्रयागराज के हंडिया में सपा नेता पवन यादव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में 2 बदमाशों को गोली लगी है।
Handia Pawan Yadav Murder Case Accused Arrested
सपा नेता के हत्यारोपियों का एनकाउंटरसोर्स- नवभारत लाइव
Published on
Updated on

Handia Pawan Yadav Murder Case Accused Arrested: हंडिया में सपा नेता और पूर्व प्रधान पवन कुमार यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को बरौत इलाके में पुलिस और हत्यारोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव और निहाल के पैर में गोली लगी।

दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद प्रधान पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है।

सरेआम गोली मारकर की गई थी हत्या

हंडिया थाना क्षेत्र के मुंगराव गांव निवासी पवन कुमार यादव गांव के पूर्व प्रधान होने के साथ समाजवादी पार्टी के जिला सचिव थे। मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। गंभीर हालत में पवन यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की थीं।

Samajwadi leader Murder Case: Three Arrested in Former Pradhan Pawan Yadav Killing
सपा नेता पवन यादव फाइल फोटो

बाइक से पहुंचे थे तीन हमलावर

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि पवन यादव की हत्या के लिए तीन हमलावर बाइक से पहुंचे थे। प्रयागराज पुलिस ने मामले की जांच के दौरान लल्ला यादव, बृजेश यादव और निहाल अली को आरोपी बनाया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक और तमंचे भी बरामद किए गए हैं।

बरौत में घेराबंदी के दौरान मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, बुधवार को आरोपियों की तलाश के दौरान बरौत क्षेत्र में उनकी मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में लल्ला यादव और निहाल के पैर में गोली लगी। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

आपसी रंजिश की बात, जांच जारी

पुलिस की जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आने की जानकारी दी गई है। हालांकि, हत्या की पूरी वजह और वारदात में अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की साजिश, हथियारों की उपलब्धता और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Handia Pawan Yadav Murder Case Accused Arrested
हंडिया में पूर्व प्रधान एवं सपा नेता पवन यादव हत्याकांड का खुलासा; 3 आरोपी गिरफ्तार; दो तमंचे और बाइक बरामद

पवन यादव की सरेआम हुई हत्या के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया था। पुलिस की ओर से 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी और मुठभेड़ की कार्रवाई को मामले की जांच में अहम प्रगति माना जा रहा है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com