कुंडा: रामकथा मंच पर सनातन संस्कृति का विराट संगम;कथा में जुटीं धर्म,राजनीति और सामाजिक जगत की दिग्गज हस्तियां

Dhirendra Shastri Ram Katha: प्रतापगढ़ में बाबा बागेश्वर की श्रीराम कथा में जुटीं धर्म,राजनीति और सामाजिक जगत की दिग्गज हस्तियां, बाबा रामदेव से लेकर बृजभूषण शरण सिंह और निशिकांत दुबे तक पहुंचे बेंती।
Baba Bageshwar’s Shriram Katha in Kunda Pratapgarh
बाबा बागेश्वर की श्रीराम कथा में जुटीं धर्म, राजनीति और सामाजिक जगत की दिग्गज हस्तियां(सोर्स : नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राजा भैया के आवास पर धीरेंद्र शास्त्री ने सुनाई रामकथा

  • बाबा रामदेव, बृजभूषण सिंह और निशिकांत दुबे पहुंचे

  • एसपी ने संभाली कमान, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Ram Katha Dhirendra Shastri Prominent Figures Gather: कुंडा में चार दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ के साथ ही बेंती स्थित रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के आवास पर भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से श्रीराम कथा के श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कथा स्थल पर धार्मिक उल्लास के बीच बाबा बागेश्वर के जयकारे गूंजते रहे। आयोजन में धर्म, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र की कई चर्चित हस्तियों की मौजूदगी ने भी इसे खास बना दिया। योग गुरु बाबा रामदेव, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद निशिकांत दुबे समेत कई दिग्गजों ने पहुंचकर बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद लिया।

धर्म और राजनीति के दिग्गजों का लगा जमावड़ा

बेंती में आयोजित श्रीराम कथा के पहले दिन देश की कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। योग गुरु बाबा रामदेव, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष समेत शीर्ष साधु-संतों ने आयोजन में सहभागिता की।

राजनीतिक क्षेत्र से सांसद निशिकांत दुबे, अभय सिंह, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और सांसद संजीव कुमार बालियान पहुंचे। इनके अलावा अश्विनी उपाध्याय और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय पांडेय ने भी कथा स्थल पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Baba Bageshwar’s Shriram Katha in Kunda Pratapgarh
दामोदार यादव बोले- दुकान बंद होगी और विदेश भागेंगे धीरेंद्र शास्त्री, आश्रम में तालाबंदी की चेतावनी

बृजभूषण शरण सिंह के बयान ने खींचा ध्यान

कथा में शामिल पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का राजा भैया को लेकर दिया गया बयान भी राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया। राजा भैया के राजनीतिक प्रभाव पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "राजा भैया का दबदबा था, दबदबा रहेगा।" उनके इस बयान ने धार्मिक आयोजन के बीच अलग तरह से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

सभी अतिथियों ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया और श्रीराम कथा का श्रवण किया। राजा भैया के आवास पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। सनातन परंपरा, रामभक्ति और धार्मिक आस्था के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

Baba Bageshwar’s Shriram Katha in Kunda Pratapgarh
Brij Bhushan Sharan Singh: बृजभूषण शरण सिंह ने मांगी माफी, फिर भी लग गया इतना बड़ा जुर्माना, यहां जानिए पूरा मामला

सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी, एसपी ने संभाली कमान

चार दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं की भीड़ और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी को देखते हुए प्रतापगढ़ पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) और अन्य राजपत्रित अधिकारियों के साथ कथा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। प्रवेश-निकास मार्गों, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की आवाजाही का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन कैमरों से कथा पंडाल, पार्किंग स्थलों और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय, सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का जोर श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के साथ पूरे धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर है।

The SP Assessed Security Arrangements Ram Katha
एसपी ने दलबल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया (सोर्स : नवभारत लाइव)