Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा, बोले- 2027 में सपा की हालत टीएमसी जैसी हो जाएगी

Keshav Prasad Maurya News: प्रयागराज पहुंचे डिप्टी CM केशव प्रसाद ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में सपा का बुरा हाल होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर काम करने को कहा।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 20, 2026 | 06:55 PM

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya Statement: अपने दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी 2027 का चुनाव बुरी तरह हारने जा रही है और चुनाव के बाद उसकी स्थिति पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)जैसी हो जाएगी।

सभी 12 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर काम करने का आह्वान

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की बदौलत देश में भाजपा लगातार मजबूत हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रयागराज की सभी 12 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर काम करने का आह्वान किया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि भाजपा प्रयागराज की सभी सीटें जीतने में सफल रहती है तो 2017 का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा 100 में 80 प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज करेगी। साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि देश के 85 प्रतिशत भूभाग पर भाजपा और एनडीए की सरकार है तथा वर्तमान और भविष्य दोनों भाजपा के पक्ष में हैं।

सम्बंधित ख़बरें

प्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति

अयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड

सदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी

जनेश्वर मिश्रा जयंती पर अखिलेश यादव का ब्राह्मण कार्ड, बोले- PDA से हारे तो बदल दी इसकी परिभाषा

यह भी पढ़ें- संगम नगरी में विधानसभा चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी; BJP विधायक ने माफिया विरोधी अभियान को बनाया चुनावी मुद्दा

डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर किया कड़ा प्रहार

मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाजपा विधायकों के पाला बदलने संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “अखिलेश यादव समय का इंतजार करें।” वहीं विपक्षी विधायकों के संपर्क में होने संबंधी दावों को उन्होंने पूरी तरह खारिज कर दिया।

राम मंदिर चंदा गबन मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि एसआईटी जांच कर रही है और जो भी कार्रवाई होगी, वह नियमानुसार की जाएगी। जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।

Keshav prasad maurya claims sp will face tmc like situation in 2027 up elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 06:54 PM

Topics:  

  • Prayagraj News
  • UP Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.