अविमुक्तेश्वरानंद पर केस कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी को जान से मारने की कोशिश, धारदार हथियार से किया गया हमला
Deadly Attack on Ashutosh Brahmachari: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला हो गया है। इस हमले में उन्हें काफी चोटें आई हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
आशुतोष ब्रह्मचारी पर धारदार हथियार से हमला (Image- Social Media)
Ashutosh Brahmachari: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कोर्ट में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला किया गया है। यह हमला उस समय हुआ जब वह रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे। घटना फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच हुई।
बताया जा रहा है कि आशुतोष ब्रह्मचारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया। इस हमले में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं और वह लहूलुहान हो गए।
प्रयागराज जा रहे थे आशुतोष ब्रह्मचारी
घटना के बाद घायल अवस्था में ही आशुतोष ब्रह्मचारी प्रयागराज पहुंचे। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एबीपी न्यूज़ से फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि हमलावर उनकी नाक काटने की कोशिश कर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए CJP जुटाएगी ऑनलाइन फंड, कपिल सिब्बल ने दिए ₹1 करोड़; कानूनी लड़ाई में मिलेगा सहारा
यूपी में कहर बरपाने लगा मानसून: 75 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
ताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की साजिश होने का शक जताया है। फिलहाल वह मेडिकल जांच के लिए अस्पताल जा रहे हैं। उन्होंने प्रयागराज जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है, जिसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य लोगों को साजिशकर्ता बताया गया है। इस मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एक और आपराधिक केस दर्ज होने की संभावना है।
पहले लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप
गौरतलब है कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने इससे पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे और इस संबंध में उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से युवा बटुकों (धार्मिक छात्रों) को लाकर आश्रमों में रखा जाता है और उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है।
यह भी पढ़ें- UP News: शंकराचार्य ने शुरू की ‘धर्मयुद्ध’ यात्रा, 11 मार्च को लखनऊ में हुंकार भरेंगे अविमुक्तेश्वरानंद
प्रयागराज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक आश्रम में अनुचित व्यवहार होने का दावा करते हुए कई लोगों के नाम भी लिए थे, जिन्हें उन्होंने आरोपी बताया। साथ ही उन्होंने कहा था कि जो लोग गंगा मां को गंदा बताते हैं, वे गंगा में स्नान नहीं कर सकते।
