Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रयागराज में भयानक कांड, एयरफोर्स के इंजीनियर की घर में ही गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप, सकते में पुलिस

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के के एयरफोर्स कॉलोनी में आज सुबह वायुसेना के सिविल इंजीनियर एस एन मिश्रा की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी जब वह अपने कमरे में सो रहे थे।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 29, 2025 | 12:18 PM

एयरफोर्स इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

Follow Us
Close
Follow Us:

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां के प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाने के एयरफोर्स कॉलोनी में आज यानी शनिवार की सुबह वायुसेना के सिविल इंजीनियर एस एन मिश्रा की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी जब वह अपने कमरे में सो रहे थे।

खबर है कि, अज्ञात हमलावर ने बाहरी खिड़की से गोली चलाई। वहीं आपसी रंजिश में हत्या की आशंका बताई जा रही है। हत्या की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। घटना पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बम्हरौली इलाके में स्थित कॉलोनी की है।

वहीं मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को भोर में भारतीय वायु सेना के सिविल इंजीनियर एस एन मिश्रा अपने कमरे में सो रहे थे, तभी खिड़की से अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। शनिवार तड़के करीब तीन बजे किसी ने उनके घर के खिड़की पर दस्तक दी। जैसे ही मिश्रा ने खिड़की खोली हमलावर ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया गया कि गोली उनके सीने में लगी और उन्हें सेना के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं पुलिस ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया गया कि मृतक एस एन मिश्रा के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा साथ रहते हैं, जबकि बेटी लखनऊ में पढ़ती है। फायरिंग की आवाज सुनकर पत्नी व बेटा उनके कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ देख हैरान रह गए।

विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

इस कॉलोनी में सर्वेंट क्वार्टर के साथ ही आम नागरिक भी किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के साथ-साथ वायुसेना भी इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने फिलहालमिश्रा के कमरे की सील कर दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर हमलावरों का पता लगा रही है। पुलिस इस हत्याकांड की अब कई एंगल से जांच कर रही है।इसमें पारिवारिक रंजिश का एंगल भी शामिल बताया जा रहा है।

Prayagraj air force engineer shot dead in home

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2025 | 12:18 PM

Topics:  

  • Indian Air Force
  • Latest Hindi News
  • Prayagraj
  • Prayagraj News

सम्बंधित ख़बरें

1

कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव लड़ने की रणनीति में किया बड़ा बदलाव, बागी नेताओं के लिए बनाया ‘चक्रव्यूह’

2

मां की मौत का खौफनाक बदला? दोस्त का सिर कुचलकर पेट्रोल से जलाया, वजह जानकर कांप जाएगी रूह

3

‘भारत विरोधी लॉबी और राहुल गांधी’, उमर खालिद पर अमेरिकी चिट्ठी से भड़की भाजपा, खोले पुराने राज

4

सुधर जाओ शाहरुख खान ‘हीरो से जीरो’ बनाने में देर नहीं लगेगी! देवकीनंदन ठाकुर की खुली चुनौती से बवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.