Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निक्की मर्डर केस में आरोपी पति का पुलिस ने किया एनकाउंटर! भागने की कोशिश कर रहा था विपिन

Greater Noida में हुए निक्की हत्याकांड में पुलिस हिरासत से भाग रहे आरोपी विपिन को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। यह घटना सिरसा चौराहे के पास हुई, जहां विपिन हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Aug 24, 2025 | 02:05 PM

निक्की और उसका पति, फोटो: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Nikki Murder Case: हिरासत से भाग रहे आरोपी विपिन को पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार, विपिन ने अपनी पत्नी निक्की की हत्या ज्वलनशील पदार्थ डालकर और आग लगाकर की थी। इस मामले में विपिन के साथ-साथ उसके जेठ, सास, और ससुर को भी सह-अभियुक्त बनाया गया है।

यह मामला पिछले दो दिनों से चर्चा में है। विपिन ने अपनी पत्नी की हत्या एक मासूम बच्चे के सामने की और फिर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि निक्की की हत्या दहेज के लिए की गई थी। ससुराल वालों ने निक्की को बेरहमी से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया।

क्या था पूरा मामला

यह घटना उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में हुई। निक्की की हत्या दहेज के लिए की गई थी। ससुराल वालों ने निक्की को बेरहमी से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी निक्की को उसकी बहन और पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन दो अस्पतालों में भर्ती होने के बावजूद उसकी मृत्यु हो गई। इस क्रूर घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी, और निक्की के परिवार ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए।

निक्की के पिता ने बताया सबकुछ

निक्की के पिता भिकारी सिंह, जो रूपबास गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बेटियों कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रोहित और विपिन से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी सहित सभी जरूरी सामान दिया गया था, लेकिन ससुराल वाले इसके बाद भी 35 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करते रहे। विपिन, उसका भाई रोहित, सास दया, और ससुर सत्यवीर लगातार दहेज के लिए दोनों बहनों को प्रताड़ित करते थे। परिवार ने एक और कार देकर उनकी मांग पूरी करने की कोशिश की, लेकिन उत्पीड़न नहीं रुका। कई बार पंचायत में समझौता हुआ, लेकिन आरोपियों ने इसे नजरअंदाज किया।

#WATCH | Greater Noida, UP | Accused of murdering his wife Nikki over dowry demands, Vipin Bhati brought to the hospital for treatment, after he was shot in the leg during an encounter with the police. pic.twitter.com/DZMuAenvX5

— ANI (@ANI) August 24, 2025

निक्की की बहन ने बताई आपबीती

निक्की की बहन कंचन ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे सास दया और देवर विपिन ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। कंचन के अनुसार, दया ने ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को दिया, जिसने निक्की पर उसे डालकर आग लगा दी। निक्की को बेरहमी से पीटा गया और उसका गला दबाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे जिंदा जलाया गया। कंचन ने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी बात नहीं सुनी और उसके साथ भी मारपीट की। कंचन ने इस दौरान घटना का वीडियो बना लिया।

यह भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हाउस अरेस्ट, घर के बाहर भारी पुलिसबल की तैनाती

निक्की को तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन वह बच नहीं सकी। कंचन ने आरोप लगाया कि घटना के समय रोहित और ससुर सत्यवीर भी मौके पर थे। कंचन की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

Police encounter of accused husband in nikki murder case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2025 | 02:03 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Today Hindi News

सम्बंधित ख़बरें

1

निषाद पार्टी में बड़ा फेरबदल, संजय निषाद ने अपने ही बेटे को दिखाया बाहर का रास्ता, जानिए क्यों

2

बोकारो में 17 वर्षीय छात्र की हत्या, इस हाल में जंगल में मिला शव, दहशत में पूरा इलाक

3

भंडारा में मूकबधिर स्कूल से 15 वर्षीय छात्र लापता, अपहरण का संदेह, तुमसर पुलिस में केस दर्ज

4

₹35 लाख के लिए पत्नी को जिंदा फूंका, गांव से थाने तक मचा बवाल, बेटा बोला- पापा ने लाइटर से जलाया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.