खूनी रामलीला...पीलीभीत में रामलीला हिसाब-किताब को लेकर विवाद में 3 लोगों की गोलीमार कर हत्या, इलाके में दहशत

Pilibhit Ramleela Committee Firing: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रामलीला कमेटी के पैसों के विवाद में गोलीबारी से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
Pilibhit Triple Murder
पीलीभीत में रामलीला के पैसों के विवाद में गोलीबारी से तीन लोगों की हत्या(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पीलीभीत में रामलीला कमेटी के पैसों के विवाद में गोलीबारी से तीन लोगों की मौत हुई।

  • मृतकों में सगे भाई अंकित गुप्ता और मोहित गुप्ता शामिल थे।

  • तीसरे मृतक की पहचान 15 वर्षीय कुणाल श्रीवास्तव के रूप में हुई।

  • पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Pilibhit Triple Murder Case: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां रामलीला के हिसाब-किताब को लेकर शुरू हुए एक विवाद में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लोगों से पूछताछ कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, रामलीला कमेटी की बैठक के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जो इतना बढ़ गया कि इसने खूनी हिंसा का रूप ले लिया। दूसरे पक्ष ने गोली मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी। मारने वालों में दो सगे भाई अंकित गुप्ता और मोहित गुप्ता शामिल थे। जबकि तीसरे मृतक की पहचान 15 वर्षीय कुणाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है। 

ट्रिपल मर्डर से इलाके में दहशत

ट्रिपल मर्डर से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही एसपी सुकीर्ति माधव भारी पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध हथियार और डंडे भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर तैनात है और मामले की जांच कर रही है। 

Pilibhit Triple Murder
दरोगा भर्ती-2025 को चुनौती देने वाली 22 याचिकाएं खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंतिम परिणाम रखा बरकरार

पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद 

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात करीब 10 बजे रामलीला कमेटी की बैठक हो रही थी। इस दौरान पैसों के लेन-देने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। जल्द ही कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई। 

पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि, इस दौरान लाइसेंसी राइफल और अन्य हथियारों से ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। गोली लगने से अंकित गुप्ता और 15 वर्षीय कुणाल श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोहित गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहित को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

एसपी सुकीर्ति माधव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है और मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल से एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध हथियार और कुछ डंडे भी बरामद किए हैं। 

Pilibhit Triple Murder
यूपी में अमेरिकी नागरिक को जेल, वीजा नियम तोड़ने पर 4 महीने 15 दिन की सजा और जुर्माना, जानें क्या है नियम

एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि शुरूआती जांच में मामला रामलीला में पैसों की लेन-देन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कहीं इसमें कोई पुराना विवाद या रंजिश तो असली वजह नहीं है। उन्होंने कहा कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com