Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी विधानसभा के प्रति हम सबकी धारणा बदल गई, डॉक्टरों के शिष्टमंडल ने की सराहना

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Jul 11, 2023 | 07:09 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: देश में अपनी अनूठी पहचान बना रही उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly) में आज डॉक्टरों के एक शिष्टमंडल (Delegation of Doctors) ने अपने भ्रमण के दौरान इसकी बनावट और इसके बदलते स्वरूप की जमकर सराहना की। इस मौके पर डॉक्टरों  ने कहा कि यहां आने के बाद यूपी विधानसभा के प्रति हम सबकी पूरी तरह से धारणा बदल गयी है। अब हम गर्व से कह सकते हैं कि यूपी विधानसभा अन्य राज्यों से बेहतर हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर ऋषि शुक्ला (Dr Rishi Shukla) ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Assembly Speaker Satish Mahana) ने जब इस बात की जानकारी उन्हें दी कि उनकी विधानसभा में एक से बढ़कर एक शिक्षित विधायक है। जिनमें डॉक्टर, इंजीनियर, एमबीए, पीएचडी, विधि स्नातकों के अलावा प्रशासनिक सेवा से जुडे़ रहे विधायक भी हैं। तो हम लोगों को बड़ा अचरज हुआ। 

डॉक्टर ऋषि शुक्ला ने कहा कि इसके बाद मन में राजनीति के प्रति जो अब तक भाव था, वह यहां आने के बाद पूरी तरह बदल गया। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा को अब तक टेलीविजन पर ही देखा था पर यहां आने के बाद जब इसके गौरवशाली इतिहास और इसके आधुनिक स्वरूप को देखा तो हम सब को बेहद गर्व का अनुभव हुआ है कि विधानसभा में ऐतिहासिकता के साथ तकनीक का भी सम्मिश्रण है।  

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के हर एक दल के विधायक से आत्मीय सम्बन्ध 

डॉक्टर शुक्ला ने कहा कि व्यावसायिक व्यस्तता के कारण हम लोग अब तक यह समझते थे कि विधानसभा अध्यक्ष एक दल विशेष का होता है, लेकिन यहां देखा कि विधानसभा अध्यक्ष  सतीश महाना के हर एक दल के विधायक से आत्मीय सम्बन्ध हैं। महाना ने उन्हें बताया कि यह विधानसभा प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की विधानसभा है और सभी 403 विधायक हमारे अपने विधायक हैं। इस मौके पर डॉक्टर बृजमोहन ने कहा कि उत्तर प्रदेश रिसर्च सोसाइटी फार स्टडी आफ डायबटीज ने एक रिसर्च किया है। जिसके आधार पर डायबटीज के बढ़ते असर को रोका जा सकता है। इसमें सरकार के सहयोग की आवश्यकता है। विधानसभा अध्यक्ष  सतीश महाना ने इस रिपोर्ट के आधार पर उन्हें राज्य सरकार की तरफ से सोसाइटी को सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया है। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने उनसे एक प्रपोजल की मांग की है। 

डाक्टरों के इस दल में शामिल थे ये  

इस अवसर पर कानपुर से आई डा. संगीता शुक्ला ने कहा कि उन्होंने यहां पर हेलीकाप्टर राइडिंग करने के साथ ही लाइट एंड साउंड सिस्टम देखा। साथ ही सेल्फी प्वाइंट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी फोटो भी खिचवाई। डाक्टरों के इस दल में सोसाइटी के अध्यक्ष डा. मनोज श्रीवास्तव, सचिव डा. अनुज महेश्वरी, डा. ए. के. तिवारी, पूर्व सचिव डा. नरसिंह वर्मा वाराणसी से आए पदमश्री डा. कमलाकर त्रिपाठी, डा. अनुभा वर्मा, डा. साजिद अंसारी, गोरखपुर के डा. आलोक गुप्ता,नोएडा के डा. सौरभ श्रीवास्तव, डा. अमित गुप्ता, डा. रत्ना भाटिया और डा. शरद वर्मा शामिल थे। 

विधानसभा अध्यक्ष का जताया आभार 

डाक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि आपकी प्रेरणा से आज हम लोगों को उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण करने का अवसर मिला। इसके लिए हम सब आपके आभारी हैं। आए हुए प्रतिनिधिमंडल के भ्रमण के दौरान विधानसभा के प्रमुख सचिव, प्रदीप कुमार दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Perception of all of us towards the up legislative assembly has changed delegation of doctors appreciated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2023 | 07:09 PM

Topics:  

  • UP Legislative Assembly

सम्बंधित ख़बरें

1

जब सीएम योगी की तारीफ में कसीदे पढ़ने लगीं सपा विधायक, हर कोई रह गया हैरान, देखें वीडियो

2

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू, सतीश महाना ने बताया क्या है तैयारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.