दहाड़े मारकर रोती दिखीं पवन सिंह की पत्नी, मिलने पहुंची लखनऊ तो पावर स्टार ने बुला ली पुलिस
Pawan Singh Wife Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। आज ज्योति सिंह का एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
पवन सिंह की पत्नी, फोटो- सोशल मीडिया
Pawan Singh Wife Jyoti Singh: पवन सिंह की पत्नी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। वीडियो में ज्योति हाथ जोड़कर लोगों से न्याय की गुहार लगाती हैं और पुलिस से बहस करती दिखाई देती हैं।
रविवार को ज्योति सिंह अपने पति पवन सिंह से मिलने लखनऊ स्थित उनके घर पहुंचीं। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस वहां पहुंच गई। ज्योति ने बताया कि पवन सिंह ने उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस उन्हें लेने आई है। वीडियो में ज्योति कहती हैं, “नमस्कार, मैं हूं ज्योति सिंह और मैं आ चुकी हूं लखनऊ में पवन सिंह के घर पर। पवन जी ने हमारे खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर की है और पुलिस के जवान हमें लेने आए हैं।”
“मुझे न्याय कैसे मिलेगा, जनता तय करे”
ज्योति ने रोते हुए वीडियो में लोगों से अपील की, “मैं आप सबके कहने पर यहां आई हूं। आपने कहा था कि ‘भाभी, आप जाइए, हम देखेंगे कि आपको कौन निकालता है’। अब आप ही बताइए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा? आप जनता हैं, आप ही फैसला कीजिए।” वीडियो में वह पुलिस अधिकारी से पूछती नजर आती हैं कि उन्हें किस केस में थाने ले जाया जा रहा है। इस दौरान वहां मौजूद एक महिला उनके हाथ में फोन थमा देती है, जिसमें दूसरी तरफ से उनके वकील बात कर रहे होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नोएडा हिंसा: पाकिस्तान से हैंडल हो रहे थे सोशल मीडिया अकाउंट, VPN का इस्तेमाल कर ऐसे फैलाई गई आग
लखनऊ में आग से मचा कोहराम, स्वाहा हो गईं सैकड़ों झोपड़ियां; बेघर हुए हजारों लोग, कई मौतों की आशंका
Lucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
24 साल का इंतजार खत्म…धनंजय सिंह पर हमले के मामले में अभय सिंह बरी, टकसाल शूटआउट पर कोर्ट का बड़ा फैसला
कोर्ट में चल रहा तलाक का मामला
बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है। बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी जारी है। ज्योति समय-समय पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते की स्थिति पर खुलकर बात करती रही हैं। दो दिन पहले ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने पवन सिंह से मिलने के लिए लखनऊ आने की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था, “प्रिय पतिदेव श्री पवन सिंह जी, मैं कल आपसे एवं आपके परिवार से मिलने आपके निवास स्थान लखनऊ आ रही हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप मुझसे जरूर मिलेंगे। अगर आप कहीं और होंगे तो मैं आपका दो दिन तक इंतजार करूंगी।”
पवन सिंह के पास पैसा कितना भी हो लेकिन इज्जत चवन्नी भर का नहीं है।अपने परिवार के साथ पत्नी के साथ कोई ऐसे तमाशा थोड़े बनाता है। सरकार महिला सम्मान की बात करती है यहां एक महिला के साथ इस तरह का अत्याचार हो रहा है। पारिवारिक मुद्दा आपस में बैठकर भी सुलझाया जा सकता है। ऐसी हरकत करके… pic.twitter.com/7WnNdX3hVa — ADVID ANSHUMAN SINGH RAJPUT (@AdvidAnshuman1) October 5, 2025
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा था कि “बहुत सारी बातें और कुछ जरूरी निर्णय हमें साथ बैठकर करने हैं, इसलिए विनम्र निवेदन है कि आप मुझसे जरूर मिलिएगा।”
पहली पत्नी की आत्महत्या के बाद 2018 में हुई थी दूसरी शादी
पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी, लेकिन शादी के एक साल बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के रिश्तों में तनाव की खबरें आने लगीं। अब यह विवाद एक बार फिर चर्चा में है, और ज्योति सिंह के इस भावनात्मक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ी प्रतिक्रिया बटोरी है।
