पंकज चौधरी बने UP भाजपा के नए कप्तान, सर्वसहमति से हुई नाम की घोषणा
UP BJP President Pankaj Chaudhary: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष पंकज चाैधरी के नाम की घाेषणा केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने रविवार को की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
पंकज चौधरी बने UP भाजपा के नए कप्तान, सर्वसहमति से हुई नाम की घोषणा
UP BJP President News: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और महाराजगंज से सातवीं बार लोकसभा के सदस्य पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। शनिवार को उनके खिलाफ अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं किया, जिसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि पंकज चौधरी ही पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने रविवार को पंकज चौधरी के नाम की आधिकारिक घोषणा की। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी का यह कार्यकाल महत्वपूर्ण है, क्योंकि 1980 में भाजपा के गठन के बाद पंकज चौधरी पार्टी के 16वें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों की भी घोषणा की गई।
पीयूष गोयल ने की चुनाव परिणामों की घोषणा
कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में हुआ, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव परिणामों की घोषणा केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, और प्रदेश चुनाव अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने की।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत’, ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट अपना रहा MP; CM मोहन यादव ने कही यह बड़ी बात
Bengal Elections: फालता में TMC और BJP समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में CRPF-RAF के जवान तैनात, मचा बवाल
किसी भी हाल में क्षेत्र न छोड़ें विधायक, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा ने जारी किया फरमान
जीती तो CM, हारी तो EVM…बंगाल में TMC के दोहरे मापदंड पर भड़की BJP; पंजाब सरकार को भी लिया आड़े हाथ
कौन हैं पंकज चौधरी?
पंकज चौधरी का जन्म 20 नवंबर 1964 को उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। वे राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आते हैं। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद चौधरी और माता का नाम उज्ज्वल चौधरी है। उनकी माता महाराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं, जिससे उन्हें बचपन से राजनीति का माहौल मिला। उनका परिवार जमींदार पृष्ठभूमि से रहा है।
यह भी पढ़ें- योगी का विरोध मतलब बागी…संघ की BJP हाईकमान को दो टूक, मोदी के बाद बनेंगे भाजपा के चेहरा?
PM मोदी के भरोसेमंद नेताओं में शामिल हैं पंकज चौधरी
पंकज चौधरी की ताकत केवल उनकी जातीय पकड़ तक सीमित नहीं है। पार्टी में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी नेता माना जाता है। इसका बड़ा उदाहरण 2023 में देखने को मिला, जब पीएम मोदी अपने गोरखपुर दौरे के दौरान अचानक उनके आवास पहुंचे थे। बीजेपी के भीतर इस घटना को आज भी उनकी राजनीतिक पकड़ का बड़ा संकेत माना जाता है।
