-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Pallavi Patel Will Be A Tough Nut To Crack For Nda And India In Up By Election
यूपी उपचुनाव में होने वाला है बड़ा खेल, बीजेपी और सपा-कांग्रेस की नाक में दम करेंगी पल्लवी पटेल
- Written By: अभिषेक सिंह
उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी मौसम गहराया हुआ है। एक तरफ सपा-कांग्रेस मिलकर बीजेपी को 10-0 से हराने के स्वप्न संजों रहे हैं तो दूसरी तरफ भाजपा भी इसी आंकड़े के साथ विपक्ष को मात देने का ख्वाब देख रही है। लेकिन अब सूबे के राजनीतिक गलियारों से एक ऐसी ख़बर सामने आई है जो इन ख्वाबों और स्वप्नों को चकनाचूर कर सकती है।

सीएम योगी अखिलेश यादव व पल्लवी पटेल (डिजाइन फोटो)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी मौसम गहराया हुआ है। एक तरफ सपा-कांग्रेस मिलकर बीजेपी को 10-0 से हराने के स्वप्न संजों रहे हैं तो दूसरी तरफ भाजपा भी इसी आंकड़े के साथ विपक्ष को मात देने का ख्वाब देख रही है। लेकिन अब सूबे के राजनीतिक गलियारों से एक ऐसी ख़बर सामने आई है जो इन ख्वाबों और स्वप्नों को चकनाचूर कर सकती है।
उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। लेकिन जिस तरह से इन चुनावों के लिए राजनीतिक समीकरण बनने लगे हैं, उसने इस चुनाव को काफी दिलचस्प बना दिया है। एक तरफ जहां इस चुनाव में सपा-कांग्रेस अलग-अलग नजर आ सकती हैं, वहीं दूसरी तरफ अपना दल कमरवादी की पल्लवी पटेल इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर में दहाड़े योगी आदित्यनाथ, नेहरू की गलती भुगत रही घाटी, राहुल गांधी से भी पूछे सवाल
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
14 साल बाद प्रयागराज में अखिलेश यादव का रात्रि प्रवास, पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपना दल कमरवादी असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के साथ मिलकर पीडीएम फॉर्मूले के तहत दस सीटों पर उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इनमें से एक सीट पर अपना दल (ए) चुनाव लड़ सकती है। इसी सिलसिले में पीडीएम की ओर से उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर दो बैठकें आयोजित की गई हैं।
इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव
नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद की पीडीएम में एंट्री भी लगभग पक्की हो गई है। पल्लवी पटेल फूलपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकती हैं। पल्लवी पटेल इस सीट पर चुनाव जीतकर समाजवादी पार्टी को जवाब देना चाहती हैं। माना जा रहा है कि चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद इन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा. चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी के बीच बातचीत भी हो चुकी है.
सिराथू से विधायक हैं पल्लवी
पल्लवी पटेल यूपी की सिराथू सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2022 के चुनाव में सपा के सिंबल पर चुनाव लड़कर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मात दी थी। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उनका गठबंधन टूट गया। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि पल्लवी कुछ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन सपा ने सीट देने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए यहां तक कह दिया कि यह गठबंधन सिर्फ विधानसभा तक ही है।
‘इंडिया’-‘एनडीए’ की बढ़ेगी टेंशन
पल्लवी पटेल और एआईएमआईएम पहले से गठबंधन में हैं। इसमें चंद्रशेखर आजाद शामिल होने जाने से सपा-कांग्रेस गठबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसके अलावा बसपा भी इन चुनावों में पूरा दमखम लगाती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में इंडिया अलाइंस का वोट बंट सकता है। वहीं, दूसरी तरफ कहा यह भी जा रहा है कि सपा-कांग्रेस से नाराज वोटर जो विकल्प न होने के चलते बीजेपी की तरफ जा सकता था वह पल्लवी के मैदान में होने से उधर जाएगा जिससे बीजेपी को भी नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें:- बीजेपी के लिए ‘गुड़ भरी हँसिया’ बनी कंगना रनौत, ताजा बयान हरियाणा में पहुंचाएगा बड़ा नुकसान!
Pallavi patel will be a tough nut to crack for nda and india in up by election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 09:14 AMExplainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jul 02, 2026 | 09:13 AMमंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













