- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Painting Work Will Be Completed Today At Shahi Jama Masjid In Sambhal
UP के संभल में शाही जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम आज होगा पूरा, जानें कौनसे रंग से रंगी गई इबादतगाह
- Written By: राहुल गोस्वामी
संभल स्थित शाही जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम आज यानी पूरा हो जाएगा। मस्जिद के पिछले हिस्से को पहले के हरे और सुनहरे रंग की जगह सफेद रंग से रंग दिया है।

शाही जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम आज होगा पूरा
संभल : संभल स्थित शाही जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम आज यानी गुरुवार 20 मार्च को पूरा हो जाएगा। इस बाबत मस्जिदसमिति के सचिव मसूद फारूकी ने कहा कि, ‘‘रंगाई-पुताई का काम अब भी जारी है और हमें उम्मीद है कि यह आज पूरा हो जाएगा। उच्च न्यायालय ने एक सप्ताह की समय सीमा दी थी और हमें विश्वास है कि काम निर्धारित समय के भीतर पूरा हो जाएगा।”
जानकारी दें कि, इलाहाबाद होई कोर्ट के निर्देश के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की देखरेख में नवीनीकरण का कार्य रविवार से जारी है। मस्जिद प्रबंधन ने संरचना के चारों ओर सजावट और इमारत की रंगाई-पुताई और अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था किए जाने की अनुमति मांगी थी। मस्जिद के पिछले हिस्से की दीवार के रंग में बदलाव पर चिंता जताते हुए शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष जफर अली ने संवाददाताओं से कहा कि ASI ने मस्जिद के पिछले हिस्से को पहले के हरे और सुनहरे रंग की जगह सफेद रंग से रंग दिया है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में दिखा ‘जीरो शैडो डे’ का अद्भुत नजारा, कुछ पल गायब हुई छाया; रमन विज्ञान केंद्र में उत्साह
नागपुर: मकरधोकड़ा तालाब में डूबा 17 वर्षीय युवक, दोस्तों के साथ घूमने गया था अतुल; गहराई न भांप पाने से हादसा
नवभारत संपादकीय: डॉलर के आगे कमजोर रुपया, महंगाई और आयात पर बढ़ा दबाव; विदेश यात्रा भी महंगी
संवेदनशील इलाकों में अब हाईटेक निगरानी, नागपुर पुलिस ने शुरू की नई पहल; आयुक्त ने लॉन्च किए सेग-वे स्कूटर
हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मस्जिद समिति को इस बदलाव पर कोई आपत्ति नहीं है। अली ने कहा, ‘‘ ASI ने हमें बताया कि उनकी सभी संरक्षित इमारतों को सफेद रंग से रंगा गया है। हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है और हम उनके साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।”
वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या मस्जिद समिति रंग में बदलाव को अदालत में चुनौती देगी तो उन्होंने स्पष्ट किया, ‘‘हमें इस मामले में कोई आपत्ति, कोई शिकायत नहीं है और इसे लेकर कोई विवाद नहीं है।”
गौरतलब है कि, इस मुगलकालीन मस्जिद की रंगाई-पुताई ऐसे समय में की गई है जब इस स्थल के इतिहास को लेकर कानूनी विवाद जारी है। एक याचिका में दावा किया गया है कि मस्जिद को एक प्राचीन हिंदू मंदिर के ऊपर बनाया गया था। अदालत के आदेश पर ASI द्वारा संरचना का सर्वेक्षण किए जाने के विरोध प्रदर्शनों के दौरान पिछले वर्ष नवंबर में संभल में दंगे भड़क गए थे।
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं इस भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 12 मार्च को एएसआई को मस्जिद की बाहरी दीवारों की रंगाई-पुताई एक सप्ताह के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Painting work will be completed today at shahi jama masjid in sambhal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर दिखा +91 नंबर तो भी हो जाएं सावधान, DoT की बड़ी चेतावनी, इस नए स्कैम से खाते से उड़ सकते हैं पैसे
May 28, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














