योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है हालत
OM Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। पहले उन्हें चक्कर आया, फिर बोलने में दिक्कत हुई और जबान लड़खड़ाने लगी।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
ओपी राजभर की तबीयत बिगड़ी, फोटो- सोशल मीडिया
OM Prakash Rajbhar Health Update: ओपी राजभर की तबीयत अतानक के बिगड़ गई। तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती इलाज के लिए पहले लोहिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ओपी राजभर जैसे ही अपने कमरे से बाहर निकलने लगे, उन्हें अचानक चक्कर आया और वह बेड पर ही बैठ गए। उनकी हालत गंभीर होती देख परिजनों और साथियों ने उन्हें संभाला और तुरंत लखनऊ रवाना किया। शुरुआत में उन्हें लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, लेकिन स्थिति को देखते हुए बाद में मेदांता में भर्ती कराया गया।
ब्रेन स्ट्रोक की आशंका, न्यूरोलॉजी एक्सपर्ट कर रहे इलाज
मेदांता अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद ब्रेन स्ट्रोक की आशंका जताई। अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू कर दिया। फिलहाल उन्हें प्राइवेट न्यूरोलॉजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है और डॉक्टर्स की टीम लगातार निगरानी में रखे हुए है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार में होगा बड़ा बदलाव! दोनों डिप्टी CM दिल्ली रवाना, राज्य में सियासी हलचल तेज
नवभारत निशानेबाज: खेल के मैदान में भी कमाल, PM मोदी ने खेला फुटबॉल
पहली दलित मुख्यमंत्री का अपमान किया…आपका आचरण देख गिरगिट भी सकुचा जाए, CM योगी का सपा पर हमला
नवभारत निशानेबाज: प्रधानमंत्री मोदी को दिव्य अनुभूति, खिलेगा कमल, दीदी की दुर्गति
बेटे ने बताया- बनारस रैली में जाना था, तबीयत बिगड़ने से रुकना पड़ा
ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने बताया कि रविवार को उनके पिता को बनारस में सामाजिक समरसता भागीदारी रैली में शामिल होना था। लेकिन जब तय समय तक वह आजमगढ़ से नहीं निकले तो फोन किया गया। उसी दौरान पता चला कि उन्हें चक्कर आया है और बोलने में दिक्कत हो रही है। परिवार ने तुरंत रैली में न जाने की सलाह दी और लखनऊ ले जाया गया।
इलाज के बाद अब स्थिति में सुधार, बातचीत और चलने में सक्षम
अरविंद राजभर ने जानकारी दी कि लोहिया अस्पताल में उन्हें बेहतर रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसके बाद मेदांता ले जाया गया। शाम चार बजे भर्ती कराने के बाद लगभग चार घंटे में ही उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार देखा गया। पहले जहां वह बोल भी नहीं पा रहे थे, वहीं अब इलाज के बाद बात करने लगे हैं और कुछ कदम चलने भी लगे हैं।
यह भी पढ़ें: देश भर में बदला मौसम का मिजाज: कहीं गर्मी तो कहीं बारिश की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल
अस्पताल प्रशासन का बयान- सेहत में हो रहा सुधार
मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि ओपी राजभर को चक्कर आने की शिकायत के चलते भर्ती किया गया। सीटी स्कैन, खून और अन्य जरूरी जांचें की गईं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
