Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवजात को वार्मर मशीन में डालकर भूल गई नर्स, तड़प-तड़प कर बच्ची ने तोड़ा दम, कानपुर में मचा हड़कंप

Kanpur Crime News: कानपुर के बिठूर में राजा नर्सिंग होम में नवजात बच्ची की वार्मर मशीन में जलने से मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही पर हंगामा किया, डॉक्टर फरार। पुलिस कार्रवाई जारी।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 09, 2026 | 10:34 AM

कानपुर में अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Medical Negligence Newborn Death in Kanpur: कानपुर के बिठूर इलाके से एक दूखद और हैरान करने वाले मामला सामने आया है। यहां राजा नर्सिंग होम में रविवार शाम अरुण निषाद की नवजात बच्ची की वार्मर मशीन में जलने से दुखद मौत हो गई। इससे पूरे इलाके में दड़कंप मच गया। घटना के बाद नर्सिंग होम स्टाफ और डाॅक्टर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, अरुण की पत्नी ने शालू ने शाम लगभग 4-5 बजे एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। अस्पताल की नर्सों ने ठंड से बचाने के लिए बच्ची को आईसीयू की वार्मर मशीन पर रखा, लेकिन नर्सिंग स्टाफ ने मशीन की निगरानी नहीं। इसके कारण मशीन का तापमान अत्यधिक बढ़ गया और मासूम बच्ची का शरीर झुलस गया, जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

पूरा स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार

बच्ची के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अस्पताल की लापरवाही ने यह खुशी मातम में बदल दी। जब परिजन बच्ची को देखने गए, तो नर्सों ने उन्हें टाल दिया। शक होने पर परिजन जबरन आईसीयू में पहुंचे और देखा कि बच्ची का सिर और हाथ गंभीर रूप से जल चुके थे। घटना के बाद अस्पताल में भारी हंगामा मच गया। स्थिति बिगड़ते देख डॉक्टर विवेक मिश्रा और पूरा स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

पीरागढ़ी फ्लाईओवर मिस्ट्री: साजिश या खुदकुशी? कार में मिली 3 लाशों पर परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

गड़चिरोली में माफियाराज: विमुस सदस्य के घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, अवैध शराब के खिलाफ उठाई थी आवाज

रायबरेली में मंदिर के भंडारे से लौट रही 7 लड़कियों को कार ने कुचला, 4 की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर

एक मुल्ला नहीं बोलेगा, राजवाहा पर… अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम का विवादित बयान वायरल, Video देखें

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कानपुर डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आईसीयू को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अस्पताल के संचालक ने इसे सिर्फ एक ‘हादसा’ बताया है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में मंदिर के भंडारे से लौट रही 7 लड़कियों को कार ने कुचला, 4 की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

यह अरुण की पहली संतान थी, जिसकी अचानक मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। बच्ची की दादी प्रेमा और अन्य रिश्तेदार रो-रोकर बेहाल हैं। सबसे दुखद पहलू यह है कि अभी तक बच्ची की मां शालू को उसकी मौत की खबर नहीं दी गई है। परिजन मांग कर रहे हैं कि इस आपराधिक लापरवाही के जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और अस्पताल का लाइसेंस रद्द किया जाए।

Nurse negligence warmer machine causes newborn death kanpur private hospital

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 09, 2026 | 10:31 AM

Topics:  

  • Crime
  • Crime News
  • Kanpur
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.