Chhath Puja: नोएडा में बदलेगा ट्रैफिक का रूट, जाम से बचना है तो निकलने से पहले पढ़ लें पुलिस की एडवाइजरी

Noida Traffic Advisory 2026: छठ पर्व पर नोएडा में सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए, नोएडा में यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
Noida Traffic
छठ पूजा पर नोएडा में ट्रैफिकसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • आज आस्था के महापर्व छठ का तीसरा दिन

  • महापर्व छठ पर नोएडा इन मार्गो पर रहेगा डायवर्जन 

  • नोएडा में यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन

Noida Chhath Puja Traffic Diversion 2026: आज आस्था के महापर्व छठ का तीसरा दिन है, और आज शाम सूर्य देव को 'अर्घ्य' दिया जाएगा। सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए, उत्तर प्रदेश के नोएडा में लोगों की सुरक्षा और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन (रास्ता बदलने की व्यवस्था) लागू किया गया है। यह व्यवस्था 15 और 16 नवंबर को कई सड़कों पर लागू रहेगी। आम जनता को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए एक रूट प्लान जारी किया गया है और पुलिस ने सभी से सहयोग की अपील की है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कालिंदी कुंज, हिंडन नदी, कुलेसरा, चोटपुर-बहलोलपुर और नोएडा स्टेडियम में छठ के कार्यक्रम आयोजन है। इसमें ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यहां रूट प्लान जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों को वैक्लपिक रास्तों से गुजारा जाएगा।

Noida Traffic
आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

जाने किन मार्गो पर रहेगा डायवर्जन 

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले वाहन: कालिंदी बॉर्डर की ओर जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर भेजा जाएगा। यहां से वाहन DND या चिल्ला मार्ग के रास्ते दिल्ली जा सकेंगे।

  • सेक्टर-37 से कालिंदी बॉर्डर जाने वाले वाहन: इन वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन DND या चिल्ला मार्ग से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

  • सूरजपुर से कुलेसरा और फेस-2 जाने वाले वाहन: इन वाहनों को कच्ची सड़क तिराहे से चौगानपुर गोलचक्कर की ओर भेजा जाएगा। यहां से वाहन बिसरख गोलचक्कर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

  • फेस-2 से हिंडन नदी की ओर जाने वाले वाहन: इन वाहनों को फेस-2 से ककराला की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन सोरखा और बिसरख होते हुए आगे जा सकेंगे।

  • किसान चौक से पर्थला जाने वाले वाहन: इन वाहनों को किसान चौक से बिसरख की ओर भेजा जाएगा। यहां से वाहन सोरखा होते हुए पर्थला पहुंच सकेंगे।

  • पर्थला से किसान चौक जाने वाले वाहन: इन वाहनों को पर्थला गोलचक्कर से सोरखा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यहां से वाहन बिसरख होते हुए किसान चौक जा सकेंगे।

Noida Traffic
Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

आपातकालीन वाहनों को छूट

छठ पर्व के मद्देनजर, नोएडा में यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस दौरान ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियों को जाने की पूरी छूट रहेगी। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस इन वाहनों को रास्ता दिलाने में मदद करेगी।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सहयोग करें और रविवार व सोमवार को इन रास्तों पर जाने से बचें। अगर किसी को कोई परेशानी होती है, तो वह ट्रैफिक पुलिस या नोएडा पुलिस से संपर्क कर सकता है।