स्वामी प्रसाद मौर्य का BJP पर बड़ा हमला, ‘एक तरफ देश को बेचा जा रहा है तो दूसरी तरफ प्रदेश…’
Swami Prasad Maurya news : आरएसएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि एक तरफ देश को बेचा जा रहा है तो दूसरी तरफ प्रदेश।
- Written By: पूजा सिंह
आरएसएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य (सौजन्य IANS)
Swami Prasad Maurya Statement : राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (आरएसएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को फतेहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों पर जमकर निशाना साधा। स्वामी प्रसाद मौर्य का कहा कि एक तरफ देश को बेचा जा रहा है तो दूसरी तरफ प्रदेश को तबाही के रास्ते पर ले जाया जा रहा है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद किए जा रहे हैं और हर 400-500 मीटर पर शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। गरीबों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। यह सरकार जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जनविरोधी है। इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार है। उत्तर प्रदेश को बचाने के लिए पूरी सरकार को उखाड़ फेंकना पड़ेगा, इसलिए नारा दिया गया है कि उत्तर प्रदेश बचाना है, भाजपा को हटाना है।
सम्बंधित ख़बरें
बीजेपी शासित राज्यों में जानबूझकर मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट, सड़कों पर नमाज पर पाबंदी से भड़के अबू आज़मी
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
अभद्रता करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इससे पहले रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ अभद्रता करने की कोशिश की गई। रायबरेली के सीओ सिटी अमित सिंह ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य फतेहपुर जा रहे थे। यहां स्वागत कार्यक्रम में उनके समर्थक मौजूद थे। इस दौरान दो लोग हाथ में फूल माला लेकर भीड़ में पहुंचे और स्वामी प्रसाद मौर्य से अभद्रता करने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने दियास था विवादित बयान
पिछले दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कहा था कि जब तक सारे आतंकी नहीं मारे जाते, तब तक यह ऑपरेशन सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने सैन्य अधिकारियों के लिए जातिसूचक शब्द प्रयोग करने पर समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव की निंदा की थी।
यह भी पढ़ें : ‘सपा नेताओं की बुद्धि गधे जैसी…युवाओं को कर दिया खोखला’, अखिलेश के PDA पर जमकर बरसे सीएम योगी
‘किसी को जातिवादी टिप्पणी करने का अधिकार नहीं’
उन्होंने कहा था कि सेना के वरिष्ठ अधिकारियों का अपमान किया और उनके लिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। भारतीय जनता पार्टी ने भी सेना का अपमान किया है, क्योंकि उनके मंत्री ने भारतीय सैन्य अधिकारी पर अभद्र टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने भाजपा सरकार के मंत्री पर केस दर्ज कराने का जो आदेश दिया है, उसकी देश सराहना कर रहा है। भारत का संविधान किसी को जातिवादी टिप्पणी करने का अधिकार नहीं देता है। लोगों को इससे बचना चाहिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
