‘बारी बारी से सबको ठोका जा रहा है…’, अखिलेश के नेता ने भरे मंच से दिया बयान; BJP पर लगाए गंभीर आरोप
Baghpat PDA Meeting: बागपत में पीडीए के मंच से नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने एक विवादित बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि बारी-बारी से सभी को ठोका जा रहा है।
- Written By: सजल रघुवंशी
नसीमुद्दीन सिद्दीकी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nasimuddin Siddiqui Statement: बागपत में पीडीए के मंच से नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने एक विवादित बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि बारी-बारी से सभी को ठोका जा रहा है। कभी मुसलमान, कभी अनुसूचित जाति, तो कभी पिछड़े वर्ग। सिद्दीकी ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि ब्राह्मणों को बीजेपी में ‘द्वितीय नागरिक’ जैसा दर्जा दिया जा रहा है और आने वाले समय में हर वर्ग को इसका सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल बागपत में पीडीए संवाद कार्यक्रम में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मंच से ऐसा बयान दे दिया। जिसने सीधे तौर पर सियासी माहौल को भड़का दिया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।
भाजपा पर लगाया समाज को बांटने का आरोप
मंच से नसीमद्दीन सिद्दीकी कहते हैं कि जब मुसलमान को ठोका जाता है तो शेड्यूल कास्ट वाला देखकर कहता है मुल्ला जी ठोक दिए गए और जब शेड्यूल वाला ठोका जाता है तो बैकवर्ड कास्ट देखता है। सिद्दीकी ने अपने संबोधन में बीजेपी पर समाज को बांटने की राजनीति का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज देश में लोगों को धर्म और जाति के नाम पर लड़ाया जा रहा है। मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे खड़े कर असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
ब्राह्मण समाज की अनदेखी का लगाया आरोप
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भारतीय जनता पार्टी पर ब्राह्मण समाज की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें प्राथमिक स्थान नहीं मिल रहा और उन्हें दूसरे दर्जे का नागरिक जैसा महसूस कराया जा रहा है। उनके इस बयान को सवर्ण वोट बैंक को साधने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘5% लोग कर रहे 95% का शोषण’, दादरी में गरजे अखिलेश यादव; जेवर एयरपोर्ट की रैली को बताया ‘सरकारी शो’
विकास दुबे एनकाउंटर का किया जिक्र
सिद्दीकी ने चर्चित विकास दुबे एनकाउंटर का जिक्र करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि विकास दुबे अपराधी था और उसे सजा मिली, तो उसके परिवार को क्यों परेशान किया गया। अपने भाषण के अंत में उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जो आज दूसरों के साथ हो रहा है, वह कल सभी के साथ हो सकता है और ‘बारी-बारी से सबका नंबर आएगा’।
