फतेहपुर मकबरा विवाद में मुख्तार अब्बास नकवी की एंट्री, कहा- वहां तांबेश्वर मंदिर था
UP News: फतेहपुर मकबरे के विवाद में मुख्तार अब्बास नकवी ने हिंदुओं का पक्ष लिया है। उन्होंन कहा कि उस जगह पर पहले तांबेश्वर भगवान का मंदिर था।
- Written By: Saurabh Pal
मुख्तार अब्बास नकवी (फोटो-सोशल मीडिया)
Bihar Politics: चुनावों में कथित धांधली, वोट चोरी और एसआईआर प्रक्रिया पर राजनीतिक हंगामा बरकरार है। दोनों तरफ से बयानबाजी चल रही है। एसआईआर मुद्दे पर विपक्ष के विरोध पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस आधारहीन और बुद्धिहीन होती जा रही है।
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब किसी पार्टी का मूल समर्थन कम हो रहा हो लेकिन अहंकार बढ़ रहा हो, तो वह इस तरह की बातें करने लगती है।
नकवी ने कहा कांग्रेस पार्टी का हिट एंड रन का हुड़दंग-हंगामा और हाहाकार है, जो ही इनको नुकसान पहुंचा रही है। आप चुनाव लड़ने और चुनाव आयोग पर विश्वास करने के बजाए आयोग पर आरोप लगा रहे हैं। इस तरह की हरकतों से जनता का समर्थन नहीं मिलने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
मथुरा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक संपन्न, 2027 के चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
UP: योगी सरकार में बढ़ा बाघों का कुनबा; 2022 की गणना में 205 टाइगर; ‘बाघ मित्र’ कार्यक्रम बना संरक्षण की मिसाल
पहले चौकीदार चोर अब वोट चोरः नकवी
भाजपा नेता ने कहा कि कारगिल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि सेना ने पाकिस्तान के घुसपैठियों को और पाक सेना को तबाह किया था। तब पाकिस्तान ने अपने सैनिकों की लाश को भी लेने से इनकार कर दिया था। उस समय कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी क्या कर रही थीं? उस समय सोनिया अटल जी पर कफन चोरी का आरोप लगा रही थीं। उसके बाद चौकीदार चोर और अब वोट चोरी का धंधा शुरू कर दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता के जनादेश और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए। हर चीज में सुधार की गुंजाइश रहती है, लेकिन उसके लिए संसद में बैठना होगा।
ये भी पढ़ें- ‘फतेहपुर के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर उठाए सवाल- VIDEO
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा फतेहपुर में तांबेश्वर मंदिर
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर विवाद पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि फतेहपुर एक ऐतिहासिक स्थान है, जिसमें सिद्ध पीठ और तांबेश्वर मंदिर है। मैंने खुद वहां का दौरा किया है; यह बहुत पुराना और महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि जो लोग समाधि, मंदिर या मस्जिद में परेशानी ढूंढते रहते हैं, देश को बांटने की साजिशों के साथ काम करने वाले इन अराजक तत्वों को ऐसे कृत्यों से ताकत मिलती है। आस्था का सम्मान करना चाहिए, लेकिन अराजकता का किसी भी तरह से संरक्षण नहीं किया जा सकता।-एजेंसी इनपुट के साथ
