डीएम आवास के पास से गुमशुदा महिला का कंकाल बरामद, जिम ट्रेनर पर हत्या कर दफ़नाने का आरोप

उत्तर प्रदेश के कानपूर में लगभग 4 महीने पहले लापता हुई महिला का कंकाल मिला है। यह कंकाल डीएम आवास के पास से ज़मीन खोदकर बरामद किया गया है। कानपूर के एक जिम ट्रेनर पर महिला की हत्या कर उसके शव को ज़मीन में गाड़ने का आरोप है, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
तस्वीर कानपूर पूर्व के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह की है
श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी कानपूर पूर्व [स्रोत: ANI]
Published on
Updated on

कानपूर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे। दरअसल यहां 4 महीने पहले लापता हुई एक महिला का शव डीएम आवास के पास से बरामद किया गया है। पुलिस ने महिला के शव को ज़मीन खोदकर बाहर निकाला है।

जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महिला की हत्या के आरोप में शहर के एक जिम ट्रेनर को भी अरेस्ट किया है। जिम ट्रेनर पर आरोप है, कि उसने पहले महिला को मौत के घाट उतारा और फिर खुद को बचाने के लिए पुलिस के डर से महिला के शव को डीएम आवास के पास ज़मीन में गाड़ दिया।

कानपूर पुलिस ने महिला का ज़मीन में गड़ा शव बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर उससे हत्या को लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के विषय में जानकारी देते हुए कानपूर के डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि घटना 24 जून की है। पीड़िता, आरोपी के जिम में ट्रेनिंग के लिए जाती थी। पीड़िता किसी बात से खासी नाराज थी और उसकी आरोपी से तीखी बहस हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर यहीं दफना दिया। उसने यहां गड्डा खोदकर उसका शव दफना दिया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब हमने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।

फ़िलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी विमल शहर के एक जिम में ट्रेनिंग देता है, इसी के जिम में मृतक महिला भी आती थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसके बाद गुस्साए जिम ट्रेनर ने महिला का क़त्ल कर दिया और उसके शव को डीएम आवास के पास दफना दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com